Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कोर्ट की अवमानना पड़ी भारी:पोस्ट मास्टर समेत 3 डाककर्मियों पर केस दर्ज करने के आदेश, चारों के खिलाफ NBW जारी

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करना मुख्य पोस्ट मास्टर और तीन डाककर्मियों को भारी पड़ गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सूरज मिश्रा ने मुख्य पोस्ट मास्टर सहित तीन डाककर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने चारों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि सभी आरोपियों को 16 मार्च को अदालत में पेश किया जाए। परमट स्थित गणेश घाट निवासी गायत्री तिवारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी तरुषी तिवारी के नाम पर ग्वालटोली डाकघर से किसान विकास पत्र खरीदे थे, जिन्हें उनके पति चोरी कर ले गए। इस संबंध में वह डाकघर के बाबू अजय से मिलीं तो उसने रुपये दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि इस दौरान अजय ने उनके साथ अभद्रता भी की। इसके बाद जब वह बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर पहुंचीं और वहां लिपिक महेश व आनंद वर्मा को पूरी बात बताई, तो इन लोगों ने भी रुपये देने से इनकार कर दिया और उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद गायत्री तिवारी ने तीनों डाककर्मियों और सूटरगंज निवासी नरेंद्र कुमार तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने डाककर्मियों से मामले में रिपोर्ट मांगी, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर कोर्ट ने उनके वरिष्ठ अधिकारी मुख्य पोस्ट मास्टर को नोटिस जारी कर 6 मार्च तक जवाब देने का निर्देश दिया था, लेकिन उन्होंने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। कोतवाली पुलिस की ओर से कोर्ट में दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि डाककर्मियों ने नोटिस लेने से ही इनकार कर दिया था। इसके बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गैर-जमानती वारंट जारी करने के आदेश दे दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में पूर्व सांसद बरी:2009 के लोकसभा चुनाव में 50-60 समर्थकों के साथ निकाला था जुलूस की थी नारेबाजी
    Next Article
    डायल-112 और कार में भिड़ंत, दो महिला सिपाही-दीवान घायल:महराजगंज में बागापार-झंझनपुर मार्ग पर ड्रेन पुलिया के पास हादसा; कार ड्राइवर समेत दो चोटिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment