Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्यूटी पर पुलिसकर्मी को मिर्गी का दौरा आया:साथियों ने तत्परता से अस्पताल पहुंचाया, जान बची

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के टैंक चौराहा क्षेत्र में बुधवार को ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। दौरा पड़ते ही पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर तड़पने लगा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिसकर्मी चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर गिर गया। इस घटना को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन लोग तुरंत स्थिति को समझ नहीं पाए। इसी बीच, वहां से गुजर रहे दो अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बीमार पुलिसकर्मी को संभाला। उन्होंने बिना समय गंवाए उसे अपनी बाइक पर बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से पुलिसकर्मी की जान बच गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मी की हालत खतरे से बाहर बताई है। चिकित्सकों के अनुसार, उसे समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण था, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का आयोजन:विकास, निवेश और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम दिखा
    Next Article
    सपा सांसद बर्क ने इजरायली कानून को भेदभाव बताया:बोले- यह फलस्तीनियों के खिलाफ हमला, मानवता पर सवाल; अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर उठाए प्रश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment