Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DC फैंस बोले- लखनऊ को हराकर मुस्कुराए:LSG फैंस खराब परफॉर्मेंस से हुए निराश, बोले- बैटिंग देखकर मजा नहीं आया

    14 hours ago

    2

    0

    IPL के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह DC की LSG पर लगातार पांचवीं जीत रही। इकाना स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मैच खत्म होने से पहले ही LSG फैंस स्टेडियम से बाहर निकलने लगे थे। गोमती नगर के कुंदन सिंह बोले-LSG की बैटिंग देखकर मजा नहीं आया। गाजीपुर से आए सत्यम बोले- जीत की उम्मीद खत्म हो गई। दोपहर साढ़े 3 बजे स्टेडियम के गेट खुलने के बाद से ही दर्शकों की लंबी लाइन एंट्री गेटों पर लगी थी। बड़़ी संख्या में फैंस LSG की जर्सी पहनकर स्टेडियम आए थे। कुछ क्रेजी फैंस ने अपने गालों पर फेवरेट प्लेयर के टैटू बनवाए थे। लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा था- LSG के होम ग्राउंड पर आप का स्वागत है। लखनऊ सुपर जायंट्स का यह घरेलू मैदान है। इसके चलते उनको फैंस का भरपूर सपोर्ट मिला। स्टेडियम के अंदर सीटों पर LSG के झंडे रखे गए। फैंस- LSG…LSG नारे लगा रहे थे। सिधौली से आए शैलेश ने कहा था- DC हारेगी तो लखनऊ वाले चिढ़ाएंगे। उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा-भरोसा है, लखनऊ जीतेगी। स्टेडियम के स्टाफ के मुताबिक, स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी की कुल 9 पिचें हैं, जिनमें से फिलहाल 4 पिच तैयार हैं। आज का मैच लाल मिट्टी की पिच पर हुआ। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संतोष सूरी ने कहा था- लाल मिट्टी की पिच पर बल्लेबाजी में थोड़ी मदद मिलती है, इसलिए मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है। 5 तस्वीरें देखिए… LSG-DC मैच के लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्लैक एंड व्हाइट: क्या ईरान युद्ध पर बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप?
    Next Article
    बिरला मंदिर के पास शराब दुकान खुली:स्थानीय लोगों और महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस मौके पर पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment