Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU IET में स्टूडेंट्स ने उड़ाए हवाई जहाज:तीन दिनों की वर्कशॉप में सीखे एयरो मॉडलिंग, तैयार किए कई मॉडल

    1 hour ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट्स ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 'टेकस्फीयर' ग्रुप की तरफ से चल रही तीन दिनों की एयरो मॉडलिंग वर्कशॉप बुधवार को समाप्त हो गई। 6 से 8 अप्रैल तक चली इस वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को हवाई जहाज बनाने और उड़ाने की बारीकियां सिखाई गईं। इस वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने अपने हाथों से विमान तैयार किए। डिप्रॉन शीट का इस्तेमाल करके 'वर्स विंग', 'टी-22' और 'टाइनी ट्रेनर' जैसे रिमोट से चलने वाले हवाई जहाजों के मॉडल बनाए। ट्रेनर चंदन विश्वकर्मा के गाइडेंस में इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। कुलपति के सामने हुई फ्लाइट टेस्टिंग प्रोग्राम के आखिरी दिन छात्रों ने अपने बनाए हुए मॉडल कुलपति प्रो. पूनम टंडन को दिखाए। इसके बाद मैदान में इन विमानों की 'फ्लाइट टेस्टिंग' की गई, यानी उन्हें उड़ाकर देखा गया। कुलपति ने छात्रों की मेहनत देखकर उनकी खूब तारीफ की और कहा कि इस तरह के काम से छात्रों में नया सीखने का जज्बा बढ़ता है। विजेता टीमों को मिले सर्टिफिकेट वर्कशॉप के दौरान बेहतर काम करने वाली टीमों को प्राइज भी दिए गए। जिनमें टेक टाइटन्स की टीम पहले नंबर पर रही। वहीं टीम आर्क को दूसरा स्थान मिला। जबकि टेक वॉरियर की टीम तीसरे नंबर पर आई। कुलपति ने इन सभी विजेता टीमों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इनका रहा सहयोग इस पूरे प्रोग्राम को सफल बनाने में आईईटी के डीन प्रो. हिमांशु पांडेय, डायरेक्टर एस. एन. तिवारी और आईटी विभाग की एचओडी शिवांगी श्रीवास्तव का बड़ा हाथ रहा। साथ ही टेकस्फीयर की प्रेसिडेंट अपलक गुप्ता, अर्यमा श्रीवास्तव, स्वस्तिक पांडेय और विकास विश्वकर्मा समेत पूरी टीम ने मिलकर काम किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता के बाद हर्षित भट्‌:CEO के आदेश का नहीं किया पालन, गढ्‌ढे में भरे पानी ने ली एक और जिंदगी
    Next Article
    गोरखपुर में किसानों की बढ़ी चिंता:बारिश और तेज हवा से फसल गिरी, SDM बोले- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment