Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में किसानों की बढ़ी चिंता:बारिश और तेज हवा से फसल गिरी, SDM बोले- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बुधवार को हुई बारिश ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। इस समय खेतों में फसल की कटाई का दौर चल रहा। बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है। ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर फसल पूरी तरह झुक गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। महीनों की मेहनत के बाद जब फसल तैयार हुई, तभी आई इस बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके साथ ही तापमान में करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने तक उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुरुआत में छुट्टा पशुओं से फसल बचाने की चिंता रहती है। जब फसल पक जाती है तो बारिश, आग और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद किसान लगातार मेहनत करता है। बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की बालियां काली पड़ने लगी हैं। कई जगहों पर आधी फसल की कटाई हो चुकी है, जबकि बाकी फसल अभी भी खेतों में खड़ी है। गीडा क्षेत्र में कंबाइन मशीनें खेतों में मौजूद हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। चारों ओर किसान परेशान और चिंतित नजर आ रहे हैं। लेकिन उनके चेहरे पर धैर्य भी साफ दिखाई देता है। किसान खेतों में खड़े होकर अपनी पीड़ा बयां कर रहे हैं। किसान बोले “मन बहुत दुखी है, बस भगवान से यही प्रार्थना है कि मौसम साफ हो जाए ताकि बाकी की फसल कटवा सकें।” दूसरे किसान की बाइट “जो फसल कट चुकी है वो भी भीग गई है। उसे सुखाना पड़ता है। अगर सही से सूख गई तो ठीक है, नहीं तो अनाज काला पड़ जाता है।” इस बीच प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रभारी आपदा विनीत कुमार सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि जिनकी फसल तैयार हो चुकी है, वे उसे जल्द कटवाकर सुरक्षित स्थान पर रख लें। प्रशासन ने यह भी बताया कि जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उसका राजस्व विभाग द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। आगे होने वाले नुकसान के लिए भी सरकार की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU IET में स्टूडेंट्स ने उड़ाए हवाई जहाज:तीन दिनों की वर्कशॉप में सीखे एयरो मॉडलिंग, तैयार किए कई मॉडल
    Next Article
    गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोप में जेल गया चपरासी:जमानत पर बाहर आकर फिर किया दुष्कर्म, पीड़िता 5 महीने की प्रेग्नेंट, आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment