Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU कैंपस में छेड़खानी का मामला:B.Com की छात्रा का हाथ पकड़ जरबदस्ती की, अश्लील कमेंट करता था, आरोपी अरेस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर की कैंट पुलिस ने डीडीयू की बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा से छेड़खानी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक खुद को ठेकेदार बताता था और लंबे समय से छात्रा का पीछा करता था। आते- जाते अश्लील कमेंट करता था। आरोप है कि सोमवार को कैंपस के अंदर ही कॉमर्स डिपार्टमेंट में छात्रा का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। रास्ता रोकर उसे जाने नहीं दे रहा था। युवक के इस हरकत से छात्रा डर गई। किसी भी तरह वहां से भाग निकली। उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन से इसकी शिकायत की। एक्शन लेते हुए प्रॉक्टर ने तत्काल पुलिस बुलाई। जिसके बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान राजघाट थाना क्षेत्र के हांसूपुर निवासी शत्रुजीत सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि उसकी गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था। लंबे समय से पीछा करता था जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक खुद को ठेकेदार बताकर विश्वविद्यालय परिसर में आता-जाता था। वह कार से आता था। जिस पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था और गाड़ी का नंबर लखनऊ का बताया जा रहा है। इसी का फायदा उठाकर वह बिना किसी संदेह के कैंपस में घुस जाता था। लम्बे समय से छात्रा का पीछा करता था। घर तक पहुंचता था आरोपी पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा ने बताया कि युवक पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। वह न केवल विश्वविद्यालय परिसर में उसका पीछा करता था, बल्कि घर तक भी उसका पीछा करता था। छात्रा के विरोध करने पर भी उसकी हरकतें नहीं रुकीं, जिससे परेशान होकर उसने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की। प्रॉक्टर ने पुलिस बुलाई मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। छात्रा ने कैंट थाने में तहरीर दी छात्रा ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उसकी गाड़ी की जांच भी की जा रही है। खासकर उस पर लगे पुलिस लोगो की सत्यता को लेकर। हर एंगल से जांच कर रही पुलिस पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक वास्तव में ठेकेदार है या किसी अन्य उद्देश्य से फर्जी पहचान बनाकर कैंपस में आ रहा था। कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हर बिंदु का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमपी वन पर रोड प्रस्तावित एलिवेटेड का होगा रि-डिजाइन:डीपीआर के बाद आईआईटी से कराएंगे वैरीफाइड, 30 मिनट का सफर 10 मिनट में होगा तय
    Next Article
    वाराणसी में लक्ष्मी-कुंड पुनरुद्धार कार्य में मेयर ने पकड़ी अनियमितता:बिना मरम्मत खम्बों पर पोता पेंट, 3.57 करोड़ से हो रहा जीर्णोंद्वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment