Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर के घर 8 राउंड फायरिंग:5 युवकों ने पिस्टल से बरसाईं गोलियां, 5 पर केस; 3 से पूछताछ जारी

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में पूर्व पार्षद और हिस्ट्रीशीटर विजय यादव उर्फ विज्जू के घर पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर गोविंद यादव पर शनिवार रात गोलियां चली। गोविंद अपने घर में था और पांच हमलावरों ने उसके घर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर पूरा परिवार पीछे कमरे में छिप गया, 8-10 राउंड फायरिंग के बाद हमलावर भीड़ जुटती देखकर भाग निकले। मुहल्ले के लोग जुटे तो परिवार ने दरवाजा खोला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात देखी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की। उसके विरोधियों का भी लोकेशन और सुराग तलाशा। मामले में गोविंद यादव की मां सुमन यादव ने शनिवार को कोतवाली थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शनिवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के रामघाट इलाके में रहने वाली हिस्ट्रीशीटर गोविंद यादव के घर के बाहर पांच युवकों ने गोलियां चलाई। इसके बाद पांचों फरार हो गए हालांकि गोली चलाने की घटना गोविंद यादव के घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बताया गया कि गोविंद यादव पिछले वर्ष होली पर दशाश्वमेध के मीरघाट पर पूर्व पार्षद व हिस्ट्रीशीटर विजय यादव उर्फ विज्जू के घर पर गोली चलाने के मामले में शामिल था। इस घटना में गोविंद और उसके दोस्त पूर्व पार्षद अंकित यादव समेत 20 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गोविंद यादव की मां सुमन यादव शनिवार को कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:38 बजे उनके घर के बाहर पांच युवक पहुंचे और गाली-गलौज कर गोविंद को बाहर बुलाने लगे। इस दौरान युवकों ने पिस्टल से घर के बाहर करीब 7 से 8 राउंड फायरिंग की और धमकी देते हुए चले। सीसीटीवी फुटेज देखने पर फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान आर्यन पाण्डेय, विकास साहनी, गोलू यादव, आनंद यादव के रूप में हुई। गोविंद की मां सुमन यादव का आरोप है कि चारों युवकों को घर पर भेज कर गोली चलवाने में मुख्य रूप से दशाश्वमेध निवासी शंभू साहनी भी शामिल था। इस मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि सुमन यादव की तहरीर पर पांचों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर गोली चलाने वाले युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस हमले को पिछले साल हुई वारदात से जाेड़कर देख रही है, वहीं घटना के संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। किसी अदावत को लेकर गोविंद यादव के घर के बाहर फायरिंग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में अप्रैल से शुरू होगा एंट्रेंस प्रोसेस:कुलपति ने दिया निर्देश, समय से तैयारी पूरी करें विभाग
    Next Article
    वाराणसी कोर्ट से ग्रेनेड बरामदगी में विवेचक तलब:CJM ने कैंट थाने से मांगी 10 साल की प्रगति रिपोर्ट, 23 अप्रैल 2016 को मिला था बम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment