Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में अत्याधुनिक 'ड्रोन लैब' की स्थापना:ISRO के एक प्रोजेक्ट से प्रेरित पहल, 29 मार्च को होगा इनॉगरेशन

    11 hours ago

    2

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिसके तहत बीटेक डिपार्टमेंट में अत्याधुनिक ड्रोन लैब की स्थापना की जा रही है। इस ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के हाथों किया जाएगा। यह पहल विशेष रूप से ISRO के एक प्रतिष्ठित चैलेंज प्रोजेक्ट से प्रेरित है, जिसमें डीडीयू के बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के छात्र यश राय और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रांजल पांडेय काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का गाइडेंस देश के प्रसिद्ध “ड्रोन मैन ऑफ इंडिया” राहुल सिंह की ओर से किया जा रहा है। ड्रोन टेक्नोलॉजी और एयरोस्पेस इनोवेशन का ज्ञान मिलेगा कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस अवसर पर कहा कि यह ड्रोन लैब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, विशेषकर ड्रोन टेक्नोलॉजी और एयरोस्पेस इनोवेशन के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगी, जिससे उनके कौशल का समग्र विकास होगा और वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकेंगे। बीटेक भवन का जायजा लिया रविवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन और राहुल सिंह ने बीटेक भवन का दौरा कर ISRO प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यश राय और प्रांजल पांडेय द्वारा विकसित किए जा रहे ड्रोन प्रोजेक्ट की सराहना की और इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। इसी उपलब्धि और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बीटेक विभाग में ड्रोन लैब की स्थापना का निर्णय लिया गया है, जो भविष्य में शोध, ट्रेनिंग और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रोजेक्ट्स का प्रमुख केंद्र बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में नवविवाहिता ने की आत्महत्या:पेड़ से लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
    Next Article
    आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के संयुक्त संचालन पर मंथन:देर रात सचिन-जिगर के गानों पर झूमें आईआईटीयंस, टेककृति का हुआ समापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment