Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Cantt में Thar की टक्कर से NDMC कर्मचारी दंपत्ति की मौत, चालक अरेस्ट

    1 hour from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, तीन सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली छावनी इलाके में एक एसयूवी कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक दंपति की मौत हो गई। वे एनडीएमसी के कर्चमारी थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय अंजू और 45 साल उनके पति सुखबीर, लोधी रोड पर अपने कार्यस्थल से द्वारका के सेक्टर 1 स्थित अपने घर लौट रहे थे, जब बुधवार शाम तकरीबन पांच बजे आईओसी लाल बत्ती के पास दुर्घटना हुई। पुलिस ने कहा कि दंपति 2002 से नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) में एक साथ काम कर रहे थे और रोजाना एक साथ आते जाते थे। वह कल शाम अपने घर जा रहे थे, जब उनकी मोटरसाइकिल कथित तौर पर सड़क पर फिसल गई, तभी पीछे से आ रही थार कार ने उन्हें कुचल दिया।दिल्ली कैंट थाने के एक कर्मचारी ने आईओसी रेड लाइट के पास सड़क दुर्घटना देखी और तुरंत थाने को सूचित किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दिल्ली कैंट थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने थार गाड़ी के चालक भूपेंद्र (26) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है और रोहिणी में दूध की दुकान चलाता है। मामले में आगे की जांच जारी है।इस बीच सुखबीर के रिश्तेदारों ने कहा कि उसने हाल में एक नया घर बनाया है और अंजू के साथ खुशी से रह रहा था। उसने कुछ साल पहले अंजू से दूसरी शादी की थी। सुखबीर के छोटे भाई छोटेलाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें परिजनों ने बताया कि भाई-भाभी दुर्घटना का शिकार हो गए हो हैं और “मैंने उनके फोन पर कई बार कॉल किया, लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने फोन उठाया।उन्होंने मेरे बारे में पूछा और मुझसे थाने आने को कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Baruipur दुष्कर्म-हत्या मामले में 60 दिन बाद विशेष POCSO Court में दाखिल हुआ आरोप-पत्र
    Next Article
    Tejashwi Yadav ने Bihar में बाढ़ संकट पर NDA सरकार को घेरा, उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment