Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi के Burari में सूटकेस से मिला बच्ची का शव, पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

    17 minutes from now

    1

    0

    दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सूटकेस के अंदर से एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस हत्या को लेकर पुलिस के पास कोई पूर्व सूचना नहीं थी और न ही कोई मामला दर्ज था, लेकिन गिरफ्तार किए गए एक रिश्तेदार की निशानदेही पर दल उस स्थान तक पहुंचा, जहां शव छिपाया गया था।उसने बताया कि बाहरी-उत्तरी जिले के एक अधिकारी को अपराध के संबंध में गुप्त सूचना मिलने के बाद मामला प्रकाश में आया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और पुलिस टीम को बुराड़ी के अजीत विहार स्थित एक स्थान पर ले गया, जहां नाबालिग का शव सूटकेस के अंदर छिपाकर रखा गया था।अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला बुराड़ी थाने को सौंप दिया गया है, जहां प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जांच जारी है। पुलिस हत्या की परिस्थितियों और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर
    Next Article
    Mohan Charan Majhi ने जाजपुर में Odisha flood का जायजा लिया, राहत का भरोसा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment