Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में अंगदान पोर्टल शुरू, CM Rekha Gupta ने भी लिया अंग दान करने का संकल्प

    12 hours ago

    2

    0

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी का अंग दान पोर्टल बृहस्पतिवार को शुरू किया और अपने शरीर के विभिन्न अंगों को दान करने का संकल्प लिया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और निर्वाचित प्रतिनिध के तौर पर 25 साल पूरे करने के मौके पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू की गई है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एसओटीटीओ) ने राष्ट्रीय राजधानी में अंग दान को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।गुप्ता ने दिल्ली में लोगों से आगे आने और अपने अंगों को दान करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। गुप्ता ने कहा, “ अंगदान सेवा संकल्प की सच्ची भावना को दर्शाता है। एक व्यक्ति के इस उदार और नेक संकल्प से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।” उन्होंने दिल्लीवासियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदार बनने और अंगदान का संकल्प लेने की अपील की।गुप्ता ने कहा कि अंगदान का यह अभियान प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे मरीजों को जीवन की नई उम्मीद देने के साथ-साथ समाज में अंगदान के उद्देश्य को भी नई दिशा देने की क्षमता रखता है। अधिकारियों ने बताया कि लोग पोर्टल पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अंग या ऊतक दान करने का संकल्प दर्ज कर सकते हैं और इसके लिए प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंग दान केंद्र का मुख्यालय दिल्ली सरकार के जीबी पंत अस्पताल में होगा।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जी. बी. पंत अस्पताल में एसओटीटीओ के संचालन के साथ दिल्ली में अंग एवं ऊतक दान के समन्वय और प्रोत्साहन को और मजबूत किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आगे आएं, अंगदान का संकल्प लें और इस नेक पहल का हिस्सा बनें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DUSU Election में हिंसा पर Delhi High Court सख्त, नतीजे रोकने की दी चेतावनी
    Next Article
    Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment