Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट

    1 hour from now

    3

    0

    अमेरिका के टेक्सास से आया एफ-16 लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान मिशिगन के एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने साथ ही बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा।149वीं लड़ाकू विंग में जनसंपर्क विशेषज्ञ सार्जेंट डेरेक गुटिरेज ने बताया कि पायलट का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने सैन्य नीति का हवाला देते हुए पायलट की पहचान या उसे लगी चोटों के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। विमान डेट्रॉयट से करीब 190 मील (305 किलोमीटर) उत्तर में अल्पेना स्थित ‘नेशनल गार्ड’ के एक अड्डे पर प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा ले रहा था।गुटिरेज ने बताया कि यह विमान टेक्सास स्थित ‘ज्वाइंट बेस सैन एंटोनियो-लैकलैंड’ से आए उन एफ-16 विमानों में शामिल था, जो मिशिगन में प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी
    Next Article
    US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment