Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

    13 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की कवरेज करने वाले पत्रकारों को सोमवार को सलाह दी कि वे अपने संबंधित संस्थानों द्वारा जारी वैध पहचान पत्र या वैध पीआईबी/डीआईपी मान्यता पत्र साथ रखें तथा प्रदर्शन स्थलों पर हर समय स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रखें, ताकि कानून प्रवर्तन अधिकारियों को उनकी पहचान में सुविधा हो। पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए जारी परामर्श में कहा कि मीडिया कर्मियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी मौजूदगी या गतिविधियों से पुलिस की कार्रवाई या कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले कर्मियों के कार्यों में बाधा न आए। परामर्श में कहा गया है कि तनावपूर्ण स्थिति के दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों को कवरेज और घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग करते समय उचित और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।इसमें कहा गया है कि पत्रकारों को ऐसी जगह पर खड़े होने की सलाह दी गई है, जिससे वे प्रदर्शनकारियों से स्पष्ट रूप से अलग नजर आएं। यह परामर्श ऐसे समय में आया है जब प्रदर्शन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है और प्रदर्शन की कवरेज करने वाले पत्रकारों को तनावपूर्ण और भीड़भाड़ वाली परिस्थितियों में काम करना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना भी है कि मीडिया कर्मी पुलिस की कार्रवाई या सुरक्षा कर्मियों की कार्रवाई में हस्तक्षेप न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार
    Next Article
    Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment