Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Protest: पश्चिम बंगाल से सीआरपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियां बुलाई गईं

    10 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्र ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 20 अतिरिक्त कंपनियां दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात इन कंपनियों को राष्ट्रीय राजधानी में तत्काल तैनात करने का आदेश दिया था। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इन सभी कंपनियों को पश्चिम बंगाल से विमानों के जरिये दिल्ली लाया जा रहा है।इसे भी पढ़ें: Delhi Metro Stations Security | जंतर-मंतर पर तनाव के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई, 4 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात, CJP के आरोप और 9 FIR दर्जआधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदर्शनों और संसद के जारी सत्र के मद्देनजर कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कुल 20 कंपनियों को कोलकाता से हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पों की कई घटनाओं को देखते हुए इन कंपनियों की तत्काल तैनाती जरूरी हो गई थी।इसे भी पढ़ें: BJP Nationwide Protest | PM आवास के बाहर Rahul Gandhi के प्रदर्शन के जवाब में BJP का देशव्यापी हल्लाबोल, कांग्रेस दफ्तरों का घेराव करेगी भाजपासूत्रों ने बताया कि इन कंपनियों को कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किया गया था और राज्य सरकार के अनुरोध पर उन्हें चुनाव के बाद भी वहीं तैनात रहने को कहा गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में राज्यसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
    Next Article
    Delhi Metro Stations Security | जंतर-मंतर पर तनाव के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई, 4 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात, CJP के आरोप और 9 FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment