Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather Update: 51 डिग्री पहुंचा Heat Index, मौसम विभाग की चेतावनी- अभी और सताएगी उमस

    12 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में शनिवार का दिन इस समर सीजन के सबसे भारी और परेशान करने वाले दिनों में से एक रहा। आसमान से बरसती आग और खतरनाक उमस के कॉम्बिनेशन की वजह से दिल्ली का हीट इंडेक्स यानी रियल फील तापमान (जो असल में महसूस होता है) रिकॉर्ड 51.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नॉर्मल से कहीं ज्यादा तापमान के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना और खुले में सांस लेना भी बेहद मुश्किल हो गया।मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणीइस भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया, "दिल्ली में आज का मैक्सिमम टेम्परेचर कल की तरह ही करीब 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, और शहर के कुछ हिस्सों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है। ऐसा ही गर्म और उमस भरा माहौल हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।" हालांकि, उन्होंने एक राहत की खबर देते हुए कहा कि कल से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली क्षेत्र के लोगों को इस जानलेवा हीटवेव से थोड़ी राहत मिल सकती है। इसे भी पढ़ें: Maharashtra TET Scam: आरोपियों को Court ने Police Custody में भेजा, Mastermind पर कसा शिकंजाबारिश का अनुमान हुआ फेल, उमस ने छुड़ाए पसीनेहैरानी की बात यह है कि मौसम विभाग ने इस वीकेंड पर दिल्ली में आंधी और बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन मॉनसून की बौछारें दिल्लीवालों को चकमा देकर निकल गईं। बारिश न होने की वजह से लोग इस चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से जूझने को मजबूर हैं। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में पीक वेट-बल्ब तापमान भी 29.77 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इंसानी शरीर के लिए काफी थका देने वाला होता है। इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Scam: जिसने खाई Ram की पाई, Akhilesh Yadav ने नए नारे से BJP को घेराआने वाले दिनों में भी हाई रहेगी ह्यूमिडिटीमौसम विशेषज्ञों ने बताया कि शनिवार को दिनभर हवा में ह्यूमिडिटी का लेवल 35% से लेकर 63% के बीच ऊपर-नीचे होता रहा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक उमस का यह लेवल काफी हाई रहने वाला है, जिसके चलते तापमान भले ही थोड़ा कम हो जाए, लेकिन पसीने छुड़ाने वाली ये चिपचिपी गर्मी लोगों को अभी थोड़ा और परेशान कर सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ कल Akal Takht के सामने पेश होंगे CM Bhagwant Mann, बोले- जो फैसला आएगा, सिर झुकाकर मानेंगे
    Next Article
    Maharashtra TET Scam: आरोपियों को Court ने Police Custody में भेजा, Mastermind पर कसा शिकंजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment