Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather Update | दिल्ली में सुबह की सुहानी ठंड: सामान्य से कम रहा तापमान, गरज के साथ बारिश के आसार

    3 hours from now

    1

    0

    देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की ठंड महसूस की गई, क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि दिन के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री कम है।इसे भी पढ़ें: Summer Special: नए मटके में पानी भरने की ये 5 Tricks नहीं जानते? तभी नहीं मिलता ठंडा पानी स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है, जबकि लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। आयानगर स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। शहर में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 128 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है।इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: चुनाव खत्म, महंगाई शुरू, वाणिज्यिक LPG सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि, ATF भी महंगा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, 41 निगरानी केंद्र मध्यम श्रेणी में थे, जबकि तीन केंद्र संतोषजनक श्रेणी में थे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 0-50 एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51-100 ‘‘संतोषजनक’’, 101-200 ‘‘मध्यम’’, 201-300 ‘‘खराब’’, 301-400 ‘‘अत्यंत खराब’’ और 401-500 ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'चाल-ढाल देखनी है बिकिनी पहनो', मिथुन चक्रवर्ती की बहू से बंद कमरे में डायरेक्टर ने कर दी गंदी डिमांड, 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती
    Next Article
    Rich Dad Poor Dad के लेखक ने Pakistan को दिखाया आईना, तेल संकट पर Robert Kiyosaki का बयान- भारत एक 'स्थिर चट्टान' की तरह खड़ा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment