Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Devendra Fadnavis Birthday: बूथ वर्कर से मुख्यमंत्री तक, महाराष्ट्र की सियासत के 'चाणक्य' का अनोखा Record

    8 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार राज्य की कमान संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस 22 जुलाई को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर की गलियों में एक साधारण बूथ कार्यकर्ता के रूप में अपने सियासी सफर की शुरूआत की थी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर देवेंद्र फडणवीस के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारनागपुर में 22 जुलाई 1970 को देवेंद्र फडणवीस का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम गंगाधर फडणवीस और मां का नाम सरिता फडणवीस था। देवेंद्र फडणवीस को राजनीति विरासत में मिली थी। इनके पिता विधान परिषद के सदस्य थे और उनकी चाची शोभाताई फडणवीस पांच बार विधायक रह चुकी थीं।सियासी सफरदेवेंद्र फडणवीस का सियासी सफर काफी छोटी उम्र से शुरू हो गया था। साल 1992 में उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। फिर वह कॉर्पोरेटर चुने गए। इसी साल से 2001 तक वह नगरसेवक रहे। वहीं 27 साल की उम्र में फडणवीस नागपुर मेयर बने। वह नागपुर के इतिहास में सबसे कम उम्र के मेयर थे।विधायक से मुख्यमंत्री तक का सफरमेयर के रूप में सफलता पाने के बाद फडणवीस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1999 में फडणवीस पहली बार विधानसभा पहुंचे। तब से लेकर साल 2024 तक वह लगातार 25 सालों से विधायक रहे हैं। फडणवीस की प्रखर वक्ता शैली और कार्यों की गहरी समझ ने उनको सियासत की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। साल 2013 में वह महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने और फिर साल 2014 में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।साल 2014 में फडणवीस ने पहली बार महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ ली। वह शरद पवार के बाद राज्य के दूसरे सबसे युवा सीएम बने। फडणवीस के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने एक ही कार्यकाल (साल 2019 से 2024) के अंदर सीएम, डिप्टी सीएम और विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिकाएं निभाई हैं।उपलब्धियांफडणवीस सिर्फ एक कुशल राजनेता नहीं बल्कि विचारक और लेखक भी हैं। 'बजट को आसानी से कैसे समझें' जैसी किताबें लिखी हैं। उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिले हैं। जिनमें जापान द्वारा मानद डॉक्टरेट, ओसाका सिटी यूनिवर्सिटी, जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी और यूएसए द्वारा उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार शामिल हैं।फडणवीस तीसरी बार राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं। एक वार्ड के बूथ कार्यकर्ता से लेकर राज्य के सीएम तक का उनका यह सफर यह साबित करता है कि समपर्ण, चातुर्य और कड़ी मेहनत के दम पर सफलता के किसी भी शिखर तक पहुंचा जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Metro Stations Security | जंतर-मंतर पर तनाव के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई, 4 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात, CJP के आरोप और 9 FIR दर्ज
    Next Article
    असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 21 अन्य लोगों की मौत, 5.65 लाख प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment