Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DIG ने SI भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:डीएम और एसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले में चल रही एस आई भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था देखने को लेकर अलीगढ़ मंडल के डी आईजी प्रभाकर चौधरी कासगंज जनपद पहुंचे। जंहा अलीगढ़ मंडल के डी आईजी प्रभाकर चौधरी ने डीएम प्रणय सिंह और एसपी अंकिता शर्मा के साथ जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। और निरीक्षण के दौरान परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आपको बता दे कि कासगंज जिले में शनिवार को यूपी एस आई भर्ती परीक्षा शुरु हुई है। कासगंज जिले में 10 परीक्षा केंद्र परीक्षा के लिए बनाएं गए है। इन परीक्षा केंद्रों पर दोनो पालियों में 12.480 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। वहीं, कासगंज जिले में परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार को अलीगढ़ मंडल के डी आईजी प्रभाकर चौधरी पहुंचे। जहां कासगंज जिले के डीएम प्रणय सिंह और एसपी अंकिता शर्मा के साथ मिलकर कासगंज के श्री गणेश इंटर कॉलेज और जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। और निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाओं को कराने के लिए किये गए इंतजामों का जायजा लिया। और परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिये।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल रुपजहां हत्याकांड: फरार प्रधानपति गिरफ्तार:हिंदू लड़के से प्रेम के चलते हत्या हुई थी, दबिश देने पर पुलिस से बदसलूकी की
    Next Article
    चित्रकूट में करंट से किशोर की मौत:पूरी तरह झूलस गया शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment