Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल रुपजहां हत्याकांड: फरार प्रधानपति गिरफ्तार:हिंदू लड़के से प्रेम के चलते हत्या हुई थी, दबिश देने पर पुलिस से बदसलूकी की

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के चर्चित रुपजहां हत्याकांड मामले में फरार चल रहे ग्राम प्रधान पति लेखराज पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेखराज पाल पर आरोप है कि उसने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए लड़की के परिवार से 3 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से डेढ़ लाख रुपये ले भी लिए थे। यह गिरफ्तारी शनिवार को थाना असमोली क्षेत्र के गांव मतवाली पट्टी जग्गू से हुई। लेखराज पाल 19 फरवरी को हुई घटना के बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस पहले ही लड़की के पिता नौशे और भाई जाने आलम को जेल भेज चुकी है। लड़की का एक और भाई गुड्डू और गांव का कुलदीप भी विवेचना में नाम सामने आने के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस जब लेखराज पाल को गिरफ्तार करने दबिश देने गई, तो महिलाओं ने टीम को घेर लिया। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए एक सिपाही का डंडा छीन लिया और इंस्पेक्टर की वर्दी खींचकर बदसलूकी की। यह पूरा मामला 18 फरवरी का है, जब गांव की रुपजहां (पुत्री नौशे) शुभम सैनी नामक युवक से प्रेम करती थी और उसके साथ अमरोहा स्थित रिश्तेदारी में चली गई थी। परिवार के लोग 19 फरवरी को लड़की को वापस घर ले आए और उसी दिन उसकी हत्या कर दी। रात के सन्नाटे में शव को घर में लाकर चारपाई पर डाल दिया गया था। शुभम सैनी की मां हरप्यारी की शिकायत पर पुलिस ने मृतक लड़की के भाई जाने आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हरप्यारी ने दावा किया था कि रुपजहां और शुभम सैनी ने शादी कर ली थी। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि फरार प्रधान पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवक के पेट में चाकू मारा:2 भाई भी गंभीर घायल, झूला झूलने के विवाद में हुआ हमला
    Next Article
    DIG ने SI भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:डीएम और एसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment