Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DIOS कार्यालय के चपरासी ने ड्यूटी बिल हड़पे:पीलीभीत में फर्जी वेतन घोटाले के बाद अवंती बाई स्कूल के मानदेय में हेराफेरी

    17 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय के चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी पर वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के स्टाफ के मानदेय में हेराफेरी का आरोप लगा है। यह मामला फर्जी शिक्षकों के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख रुपये से अधिक के वेतन घोटाले के बाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पिछले शैक्षणिक सत्र की बोर्ड परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक के रूप में कार्य करने वाले अवंती बाई कॉलेज के स्टाफ का लगभग 30,000 रुपये का ड्यूटी बिल भुगतान के लिए DIOS कार्यालय भेजा गया था। जब अन्य कॉलेजों का भुगतान हो गया और इस कॉलेज का पैसा नहीं मिला, तो स्टाफ ने पूछताछ की। पूछताछ करने पर चपरासी शम्सी ने कथित तौर पर कहा कि 'पैसा किसी और खाते में चला गया है, अब उसे भूल जाओ।' इस मामले में सदर कोतवाली में शम्सी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित स्टाफ का मानना है कि उनका पैसा जानबूझकर किसी परिचित के खाते में भेजकर हड़पा गया है। जांच में सामने आया है कि शम्सी केवल लिपिक विमल कुमार वर्मा की आईडी और पासवर्ड का ही उपयोग नहीं करता था, बल्कि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) का सरकारी (CUG) मोबाइल भी उसके पास रहता था। फर्जी बिलों को पोर्टल पर अपलोड करने के बाद भुगतान के लिए आवश्यक ओटीपी (OTP) सीधे DIOS के फोन पर आता था, जिसका उपयोग शम्सी भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के लिए करता था। इल्हाम उर्र रहमान शम्सी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, लेकिन उसका प्रभाव किसी बड़े अधिकारी जैसा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह कई लग्जरी गाड़ियों का मालिक है। यह भी सामने आया है कि उसकी निजी इनोवा गाड़ी पर 'DIOS' लिखा हुआ था, जिसका उपयोग वह अपना प्रभाव दिखाने के लिए करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में खड़े ट्रक से टकराई मैक्स पिकअप:चालक की मौत, खलासी गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    इटावा-कानपुर हाईवे पर कंटेनर पलटा, चालक की मौत:अकबरपुर क्षेत्र में हादसा, तीन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment