Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DK Shivakumar का बड़ा बयान, मंत्री पद नहीं मिलने पर इस्तीफा देने वालों की मांग मिनटों में होगी मंजूर

    2 hours from now

    1

    0

    बेंगलुरु, चार अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने से नाराज विधायकों द्वारा इस्तीफे की धमकी दिये जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार को कहा कि पार्टी अहम है और अगर कोई इस्तीफा देता है, तो उसे कुछ ही मिनटों में स्वीकार कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नाराज विधायकों से धैर्य रखने और अवसर का इंतजार करने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी बोर्ड और निगमों में जल्द ही पद भरे जाएंगे। शिवकुमार ने विधायकों द्वारा इस्तीफ देने की धमकी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया है... राजनीति में इस्तीफे होते रहते हैं।इस्तीफा देने वालों को कोई रोक नहीं सकता। अगर वे पार्टी और अपने भविष्य को चाहते हैं, तो पार्टी जरूरी है। अगर पार्टी है, तो बाकी सब कुछ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी इस्तीफ़ा दे सकता था क्योंकि धर्म सिंह और सिद्धरमैया के मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे मंत्री नहीं बनाया गया था।क्या परमेश्वर (उप-मुख्यमंत्री) और मैंने सब्र नहीं रखा? जब वीरेंद्र पाटिल मुख्यमंत्री थे, तब बंगारप्पा, खरगे (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे)और धर्म सिंह को मंत्री नहीं बनाया गया था। क्या बाद में बंगारप्पा और सिंह मुख्यमंत्री नहीं बने?इंसान को सब्र रखना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने व्यक्ति से अधिक पार्टी को अहम बताते हुए कहा, ‘‘अगर कोई इस्तीफा देता है, तो मैं कुछ ही मिनटों में उसे स्वीकार कर लूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prashant Kishor का बड़ा आरोप: Bankipur में लोगों ने Samrat Choudhary के चेहरे को नकारा
    Next Article
    Rajya Sabha में पेश हुआ Birth and Death Registration संशोधन विधेयक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment