Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM बरेली के कार्यकाल के एक साल हुए पूरे:शहर को दंगा से बचाया, अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली कलेक्ट्रेट में गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह के सफल कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया। इस विशेष अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी। अधिकारियों ने साझा किया कि पिछले एक साल में जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रशासनिक दक्षता और जनसुनवाई में बरेली का दबदबा जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व में बरेली प्रशासन और पुलिस के बीच एक बेहतरीन समन्वय देखने को मिला है। इसी का परिणाम है कि जिले में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रही और शांति का माहौल बना रहा। जनसुनवाई प्रणाली को इतना सुदृढ़ किया गया कि आम नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण अब त्वरित गति से हो रहा है। इसके साथ ही, सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए बने सीएम डैशबोर्ड पर भी बरेली जिला प्रदेश की रैंकिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। प्रमुख योजनाओं और पर्यटन विकास को मिली रफ्तार बीते एक वर्ष में जनपद की सूरत बदलने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम हुआ है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से पात्रों को सीधा लाभ मिला है। बरेली की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक पटल पर लाने के लिए नाथ कॉरिडोर का विकास, प्राचीन मंदिरों का सुदृढ़ीकरण और शहर में आकर्षक फोकस वॉल बनाने जैसे कार्य युद्धस्तर पर किए गए। इसके अलावा फैमिली आईडी, पीएम सूर्य घर योजना और फार्मर रजिस्ट्री जैसी डिजिटल योजनाओं में भी बरेली अग्रणी रहा है। उपलब्धियां पूरी टीम के साझा प्रयासों का परिणाम बधाई स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपनी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के दौरान हासिल की गई ये सभी उपलब्धियां पूरी प्रशासनिक टीम की कड़ी मेहनत और जनपद वासियों के सक्रिय सहयोग का सुखद परिणाम हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ जनहित के कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां:
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के होटल में बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप:वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; 7 नामजद समेत 5-6 अज्ञात पर केस
    Next Article
    बरेली के परसाखेड़ा में बनेगा मॉडर्न डाटा सेंटर:कमिश्नर ने की मण्डलीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को काम समय से पूरा करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment