Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भीषण गर्मी:शहर में तपिश ने बढ़ाई परेशानी, पारा 42 डिग्री तक रहेगा; लू से बचने का अलर्ट

    1 hour ago

    2

    0

    प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी ने अपना तेवर दिखा रहा है। मौसम के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को सुबह ही शहर में अभी 33 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि दिन चढ़ने के साथ पारा 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह से ही तेज धूप, बेहद कम नमी और लगभग शून्य बारिश की संभावना ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लखनऊ में इस समय मौसम साफ और धूप वाला है। शुक्रवार सुबह 8 बजे ही तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है, लेकिन लोगो को महसूस होने वाला तापमान 35 डिग्री के करीब है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार आज दिन भर अत्यधिक गर्मी की चेतावनी भी दिखाई है, जिससे साफ है कि आने वाले कुछ घंटे और मुश्किल भरे रह सकते हैं। दिन में तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान सुबह 9 बजे तक तापमान 37 डिग्री, 10 बजे 39 डिग्री, 11 बजे 40 डिग्री, दोपहर 12 बजे 41 डिग्री और 1 बजे 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। यानी जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, गर्मी और तेज होती जाएगी। लोगों को दोपहर में बाहर निकलते समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। अगले कुछ दिनों में मौसम बढ़ेगा तापमान पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। सोमवार को भी हालात ज्यादा राहत देने वाले नहीं दिख रहे और तापमान 43/28 के आसपास बना रह सकता है। मंगलवार को भी 41/27 के बीच तापमान रहने का अनुमान है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं फिलहाल बारिश की संभावना शून्य दिखाई जा रही है। प्रीसिपिटेशन 0 प्रतिशत दर्ज किया गया है, यानी अगले कुछ घंटों या दिन में भी राहत की बूंदों की उम्मीद नहीं के बराबर है। वहीं हवा की रफ्तार सिर्फ 5 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास है, जिससे गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हो सकता है। नमी भी बेहद कम, सिर्फ 15 प्रतिशत दर्ज की गई है। कम नमी और तेज धूप मिलकर लखनऊ में तपिश को और बढ़ा रहे हैं। AQI लेवल बढ़ने के साथ प्रदूषण का असर दिखेगा लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 156 दर्ज किया गया है, जो “मध्यम” श्रेणी में आता है। हालांकि यह स्थिति बेहद खतरनाक नहीं है, लेकिन गर्मी के साथ प्रदूषण का असर संवेदनशील लोगों, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ एक्सपर्ट का कहना है कि तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचना चाहिए। पानी ज्यादा पीना, हल्के कपड़े पहनना और दोपहर के समय धूप से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्ष फायरिंग में दुल्हन के जीजा को गोली लगी:फर्रुखाबाद में लहूलुहान होकर स्टेज पर गिरे, हालत गंभीर; आरोपी भीड़ देखकर भागा
    Next Article
    वाराणसी में एक चिंगारी ने खाक कर दिए 20-आशियानें, VIDEO:झुग्गी-झोपड़ी से उठती लपटें देख सहम गए थे मोहल्ले के लोग, छात्रा ने दी थी पुलिस को सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment