Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने भरवारी EO का वेतन रोका:निर्माण कार्य लंबित मिलने पर स्पष्टीकरण भी मांगा, हर दिन समीक्षा करने के निर्देश

    17 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों तथा डूडा (शहरी विकास अभिकरण) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका परिषद भरवारी में निर्माण कार्य लंबित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने और उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद भरवारी के अवर अभियंता को हटाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर को भरवारी के निर्माण कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने दारानगर, चरवा और पश्चिम शरीरा के अधिशासी अधिकारियों को भी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, शौचालय और टाइलीकरण जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। इसके साथ ही, विद्यालयों में प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित करने और नगर निकायों में साफ-सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने 15वें वित्त आयोग, वंदन योजना, नगरोदय योजना तथा सीवरेज व जल निकासी योजना के तहत निकायवार कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। डूडा के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी आकाश सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अधूरे आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर थाने के इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत:एटा में आरटीसी परीक्षा ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, 2016 से साइबर थाने में तैनात थे
    Next Article
    चार साल में नैमिष-मिश्रिख में तेजी से विकास कराया:विधायक रामकृष्ण भार्गव बोले- हरदोई को जोड़ने वाले पुल बनने बाकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment