Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर थाने के इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत:एटा में आरटीसी परीक्षा ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, 2016 से साइबर थाने में तैनात थे

    18 hours ago

    2

    0

    एटा में ड्यूटी निभाते-निभाते एक पुलिस अधिकारी की अचानक मौत ने पूरे महकमे को झकझोर दिया। साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पुलिस लाइन स्थित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में परीक्षा ड्यूटी पर तैनात थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और देखते ही देखते हालात गंभीर हो गए। साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना उस समय हुई जब पुलिस लाइन में आरटीसी के तहत पुलिस भर्ती की परीक्षा चल रही थी। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह वहां ड्यूटी पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई और कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित सहकर्मी उन्हें आनन-फानन में एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। अचानक हुई इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। 1998 में पुलिस सेवा में आए, 2016 में बने इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह मूल रूप से औरैया जिले के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के रूप में सेवा शुरू की थी। अपने लंबे सेवा काल में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2016 में उन्हें पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया। वर्तमान में वह एटा के साइबर थाने में तैनात थे और अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार के लिए जाने जाते थे। सहकर्मियों ने बताया- सरल स्वभाव और जिम्मेदार अधिकारी थे थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि राघवेंद्र सिंह बेहद सरल स्वभाव के और मिलनसार व्यक्ति थे। ड्यूटी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा सराहनीय रही। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस अचानक हुई मौत से उनके परिवार में भी शोक का माहौल है। पुलिस महकमे के अधिकारी और कर्मचारी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 34 लाउडस्पीकर हटाए गए, 100 की आवाज कम:ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई जारी
    Next Article
    DM ने भरवारी EO का वेतन रोका:निर्माण कार्य लंबित मिलने पर स्पष्टीकरण भी मांगा, हर दिन समीक्षा करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment