Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया:साफ-सफाई, सुरक्षा और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात, 28 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का नियमित अंतराल पर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और वेयरहाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। इस मासिक निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार भी उपस्थित रहे। उनके साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिनमें समाजवादी पार्टी से शेखू खान, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला और कांग्रेस पार्टी से गोविंद यादव शामिल थे, मौजूद थे। अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के ई-स्कूटी शोरूम में लगी आग:ऊपर बने फ्लैट में फंसे लोग, बमुश्किल सभी को बाहर निकाला; लाखों के नुकसान की आशंका
    Next Article
    लखनऊ में BJP विधायक अनुपमा जायसवाल से मिले सपा प्रमुख:मेदांता में तबीयत का हाल जाना, अखिलेश का पुतला जलाते समय झुलस गई थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment