Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने निर्माण कार्यों में ढिलाई पर जताई नाराजगी:जालौन में 292 परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता-समयबद्धता पर जोर

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन में चल रही निर्माण परियोजनाओं और विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कुल 292 परियोजनाओं की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया। जिसमें कई कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। समीक्षा के दौरान सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज परियोजनाओं की स्थिति का आकलन करते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने या कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जिला कारागार उरई, मेडिकल कॉलेज में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट, तहसील उरई के आवासीय भवन तथा नर्सिंग कॉलेज निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। इन कार्यों में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित परियोजना प्रबंधकों और अभियंताओं की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक परियोजना के प्रारंभ से पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत भूमि पूजन कराया जाए और कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ फल, सब्जी, मसाला और पुष्प उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। साथ ही दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पीएलएफएस और एएसयूएसई सर्वेक्षणों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया, ताकि जनपद की विकास योजनाओं का सटीक आकलन किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी निशांत पांडे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नीरज चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दवा का ओवरडोज खाकर गर्भवती ने जान दी:झांसी में 2 साल पहले शादी हुई, मां बोली- पति शक करता था; बेटी की हत्या हुई
    Next Article
    गोरखपुर में मैनुअल मोड पर चलेगा ट्रैफिक:हीट वेव से सिग्नल टाइम भी घटकर 30-45 सेकेंड हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment