Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दवा का ओवरडोज खाकर गर्भवती ने जान दी:झांसी में 2 साल पहले शादी हुई, मां बोली- पति शक करता था; बेटी की हत्या हुई

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में दवाइयों का ओवरडोज खाकर एक गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। उसकी 2 साल पहले ही शादी हुई थी। वह 24 अप्रैल को ही अपने मायके से आई थी। अगले दिन उसने अत्याधिक मात्रा में आयरन समेत अन्य दवाएं खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है- बेटी किसी से बात करे तो पति शक करता था। उसे बेरहमी से पीटता था। इससे बेटी बहुत परेशान थी। मेरी बेटी को जबरन दवा खिलाई गई हैं। मजिस्ट्रेट ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला टहरौली थाना क्षेत्र के बमनुआ गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… दतिया जिले के तालगांव निवासी रामकुमारी ने बताया- मेरी बेटी राधा (24) की शादी फरवरी 2024 में टहरौली के बमनुआ गांव निवासी आकाश गोस्वामी से हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी नित्या है। आकाश जगह-जगह लगने वाले मेला में दुकान लगाता था। शादी के बाद से ही बेटी को परेशान किया जा रहा था। बेटी किसी से भी बात करे तो आकाश शक करता था। उसे बेरहमी से पीटता था। मायके जाने से रोकता था। मोबाइल में बैलेंस नहीं डलाता था, ताकि किसी से बात न कर सके। इससे बेटी बहुत परेशानी रहती थी। बहन के ससुराल से लौटी थी मां ने आगे बताया- मेरी बड़ी बेटी प्रियंका की शादी शिवपुरी के करैरा में हुई है। उसके परिवार में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए राधा अपने पति के साथ करैरा गई थी। 20 अप्रैल को शादी हुई। इसके बाद बेटी दामाद के साथ मायके आ गई। आरोप है कि बेटी 4 महीने की प्रेग्नेंट थी। उसने मुझे रोते हुए बताया कि पति मारपीट करते हैं। जब उसने पति से कहा कि मायके में अपना बच्चा करुंगी तो धमकाया। बेटी बहुत रो रही थी। मैंने उसे समझाया कि अभी चली जाओ। कोई बात हो तो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेना और पिता को कॉल करना। तब वो चली गई। अगले दिन ही फोन आ गया कि उसने अत्याधिक दवाइयां खा ली। मेरी बेटी को जबरन दवाइयां खिलाई गई हैं। उसकी हत्या हुई है। दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे पिता सालिकराम ने बताया- मैं खेती किसानी करता हूं। मैंने अपनी बेटी की शादी में 7 से 8 लाख रुपए खर्च किए गए। अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद बेटी को दहेज के लिए भी परेशान किया जाता था। चेन और बाइक की डिमांड की जा रही थी। लेकिन हम लोग देने की स्थिति में नहीं थे। इसलिए ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। अब हम लोग कार्रवाई चाहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद टहरौली थाना जाकर शिकायत देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में झगड़े के बाद महिला ने सुसाइड किया:चचेरे भाई की शादी में मायके गई थी, ससुराल आकर जहर खाया
    Next Article
    DM ने निर्माण कार्यों में ढिलाई पर जताई नाराजगी:जालौन में 292 परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता-समयबद्धता पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment