Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

    3 hours from now

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान के लोग उन्हें अपना 'सुप्रीम लीडर' बनाना चाहते हैं। वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान पिछले एक महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करना चाहता है और वहां के अधिकारी अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं।ट्रंप के मुताबिक, ईरान के नेता यह बात दुनिया के सामने मानने से डर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि ऐसा करने पर उनके अपने ही लोग उनके खिलाफ विद्रोह कर सकते हैं।ट्रंप का बड़ा बयानट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद, ईरान के नेतृत्व ने अनौपचारिक तौर पर उन्हें अगला सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव दिया था। ट्रंप ने कहा, 'दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे ईरान का प्रमुख बनने में इतनी कम दिलचस्पी हो जितनी मुझे है। उन्होंने मुझसे कहा कि वे मुझे अगला सुप्रीम लीडर बनाना चाहते हैं, लेकिन मैंने कहा, नहीं, धन्यवाद।'आपको बता दें कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद, ईरान ने उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया है। इसे भी पढ़ें: जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रहीईरान पर क्या बोले ट्रंपट्रंप ने जोर देकर कहा कि तेहरान भले ही सार्वजनिक तौर पर इनकार करे, लेकिन वह किसी भी तरह समझौता करना चाहता है। ट्रंप के अनुसार, ईरानी नेताओं को दो तरफा डर है, एक तो यह कि उनके अपने लोग उन्हें नुकसान पहुँचा सकते हैं, और दूसरा यह कि अमेरिका उन्हें निशाना बना सकता है। ईरान में हाल ही में हुई कई बड़ी मौतों के बाद वहां सत्ता को लेकर एक अस्थिरता पैदा हो गई है। इसे भी पढ़ें: Cuba में इतिहास का सबसे बड़ा Blackout, बिजली-पानी को तरसे करोड़ों लोग, जिंदगी हुई बेहालसीजफायर के लिए ईरान की शर्तेंदूसरी ओर, व्हाइट हाउस ने भी पुष्टि की है कि शांति के लिए बातचीत चल रही है, भले ही ईरान ने ऊपर से अमेरिका के प्रस्तावों को ठुकरा दिया हो। ईरान के सरकारी न्यूज चैनल 'प्रेस टीवी' के मुताबिक, ईरान ने युद्ध रोकने के लिए अपनी कुछ शर्तें रखी हैं, अमेरिका और इजरायल दोबारा ईरान पर हमला नहीं करेंगे, युद्ध से जो भी तबाही हुई है, उसका हर्जाना दिया जाए, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर ईरान के कब्जे को मान्यता दी जाए। इस तनाव की वजह से पूरे मध्य-पूर्व और दुनिया भर के बाजारों में काफी उथल-पुथल मची हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा 'Viksit Bharat' का संकल्प
    Next Article
    रेप के बाद नरबलि का भी एंगल, कई पक्षियों की खाल और जानवरों के नाखून बरामद, ढोंगी बाबा अशोक खरात के काले कारनामों का खुलासा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment