Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र

    5 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस परमाणु समझौते को मंजूरी दे दी है जिससे सऊदी अरब को अपने असैन्य परमाणु कार्यक्रम के लिए यूरेनियम संवर्धन की अनुमति मिल सकती है। इस घटनाक्रम से अवगत दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि समझौते की घोषणा बुधवार को किए जाने की संभावना है। यह समझौता 30 वर्षों के लिए होने की संभावना है और इसके तहत परमाणु कार्यक्रम के विकास में अमेरिकी कंपनियां भी शामिल हो सकती हैं।इसे भी पढ़ें: NEET Paper Leak: राहुल गांधी से धक्का-मुक्की और छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के शशि थरूर, बोले- सरकार असंवेदनशीलता की हदें पार कर रही है अमेरिका और सऊदी अरब के संयुक्त अध्ययन के बाद इस समझौते के तहत सऊदी अरब में यूरेनियम संवर्धन संयंत्र स्थापित करने की अनुमति मिल सकती है। इस फैसले पर अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस फैसले संबंधी खबर सबसे पहले ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने दी थी।इसे भी पढ़ें: Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback समझौते की मुख्य बातें और शर्तें'वॉल स्ट्रीट जर्नल' में सबसे पहले प्रकाशित इस खबर के मुताबिक, यह समझौता मध्य पूर्व में ऊर्जा और सुरक्षा समीकरणों को बदल सकता है:30 वर्षों की अवधि: यह परमाणु समझौता अगले 30 वर्षों के लिए लागू होने की संभावना है।अमेरिकी कंपनियों की भागीदारी: समझौते के तहत सऊदी अरब के परमाणु कार्यक्रम के विकास में अमेरिकी कंपनियों की सीधी भागीदारी होगी।यूरेनियम संवर्धन संयंत्र: अमेरिका और सऊदी अरब के बीच एक संयुक्त अध्ययन (Joint Study) के बाद सऊदी अरब में यूरेनियम संवर्धन संयंत्र (Enrichment Plant) स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET विवाद पर सड़कों से लेकर संसद तक राजनीति तेज़, JP Nadda और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में Sonam Wangchuk से की मुलाकात
    Next Article
    NEET Paper Leak: राहुल गांधी से धक्का-मुक्की और छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के शशि थरूर, बोले- सरकार असंवेदनशीलता की हदें पार कर रही है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment