Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump और Anthropic CEO डारियो अमोदेई के बीच डिनर की योजना

    4 hours ago

    2

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़ी चुनौतियों को लेकर दुनियाभर में चिंता जताए जाने के बाद क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई के साथ रात्रिभोज की योजना बनायी है। अमोदेई सैन्य क्षेत्र में एआई के संभावित इस्तेमाल को लेकर ट्रंप प्रशासन से मतभेद जता चुके हैं। ट्रंप ने मैरीलैंड स्थित ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ लौटने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह अमोदेई के साथ रात्रिभोज करेंगे।यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब रक्षा मंत्रालय के कामकाज में ‘एंथ्रोपिक’ के उत्पादों के इस्तेमाल पर रोक से जुड़े एक मामले में कंपनी को दो दिन पहले ही अदालत से झटका लगा था। एआई कंपनी और ‘पेंटागन’ (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय) के बीच विवाद फरवरी में उस समय शुरू हुआ था जब ट्रंप और अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ‘एंथ्रोपिक’ पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया था और कंपनी को आपूर्ति शृंखला के लिए जोखिम घोषित कर दिया था। एक संघीय अपीलीय अदालत ने सरकार द्वारा ‘एंथ्रोपिक’ को आपूर्ति शृंखला के लिए जोखिम घोषित किए जाने को चुनौती देने वाली कंपनी की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।इस फैसले के बाद पेंटागन अपने सिस्टम से ‘एंथ्रोपिक’ के ‘क्लॉड’ एआई मॉडल हटाना जारी रख सकता है। अमोदेई ने चिंता जताई है कि उनकी कंपनी के एआई मॉडल का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर निगरानी करने या ऐसे हथियारबंद स्वायत्त ड्रोन के लिए हो सकता है जो बहुत कम या बिना मानवीय नियंत्रण के काम करें। उन्होंने इस पर अपना रुख नरम करने से इनकार किया।ट्रंप एआई के प्रबल समर्थक रहे हैं और अक्सर कहते रहे हैं कि प्रौद्योगिकी की इस दौड़ में अमेरिका को चीन से आगे रहना चाहिए जबकि अमोदेई ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि एआई उद्योग को विकास की अपनी तेज रफ्तार कुछ धीमी करनी चाहिए ताकि सुरक्षा उपायों को उसके अनुरूप विकसित होने का समय मिल सके। अमोदेई ने चेतावनी दी थी कि ऐसा नहीं किया गया तो छह से 12 महीने के भीतर एआई ऐसे एजेंटों के समूह को संचालित करने में सक्षम हो सकता है जो पूरे इंटरनेट पर नियंत्रण कर सके। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब एआई को लेकर उद्योग के भीतर और बाहर चिंताएं बढ़ रही हैं।ऐसी अधिक शक्तिशाली प्रणालियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं जो मनुष्य की क्षमता से परे समस्याओं का समाधान कर सकती हैं, लेकिन उनके नियंत्रण से बाहर होकर नुकसान पहुंचाने वाले काम करने की आशंका भी बढ़ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump ने Xi Jinping से पूछा था क्या चीन खरीदेगा अमेरिकी हथियार, US राजदूत का बयान
    Next Article
    OnePlus 16 में मिलेगी 185FPS Gaming, 200MP कैमरा और नए फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment