Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

    22 hours ago

    2

    0

    राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने गांजा, चरस, एम्फ़ैटेमिन सहित 845 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है और 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए डीआरआई ने देश भर में खुफिया जानकारी पर आधारित कई अभियानों में मादक पदार्थों और मनःप्रभावी पदार्थों की महत्वपूर्ण जब्ती की है। मंत्रालय के अनुसार, नेपाल से चरस/हशीश की तस्करी के संबंध में विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, 20 सितंबर को डीआरआई अधिकारियों ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस से यात्रा कर रही दो महिला यात्रियों को रोका।उनकी व्यक्तिगत तलाशी से लगभग छह किलोग्राम चरस/हशीश बरामद हुई। इसके अलावा, बोधगया के पास एक अभियान सहित दो महत्वपूर्ण अभियानों में डीआरआई अधिकारियों ने लगभग 801 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया। बयान में कहा गया कि दिल्ली में आईजीआई हवाई अड्डे पर 15 सितंबर को खुफिया जानकारी पर आधारित एक अन्य प्रमुख अभियान में, डीआरआई अधिकारियों ने दोहा होते हुए दुबई से आए एक भारतीय यात्री को रोका।इसमें कहा गया कि सामान की जांच के दौरान नौ पैकेटों में बंद लगभग 5.8 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत
    Next Article
    CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment