Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

    17 hours ago

    2

    0

    मुंबई की एक अदालत ने अपने सहयोगी के साथ बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एक मॉल में आग्नेयास्त्र और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का फर्जी पहचान पत्र लेकर प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 24 वर्षीय छात्र को सोमवार को जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि उसके खिलाफ प्रवेश करने के अलावा किसी स्पष्ट दुर्भावनापूर्ण कृत्य का आरोप नहीं है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) डी. एस. खेडेकर ने मुख्य आरोपी छात्र रोहन पारिख और उसके 49 वर्षीय बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे को 50-50 हजार रुपये के नकद मुचलके पर जमानत दी।जियो वर्ल्ड प्लाजा में हुई घटना के करीब दो सप्ताह बाद अदालत का यह आदेश आया। अदालत ने कहा कि एक युवा छात्र को कठोर अपराधियों के साथ जेल में रखना उसके लिए प्रतिकूल होगा और उसके सुधार की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है। यह घटना निकट स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में प्रधानमंत्री के शामिल होने से ठीक पहले सात सितंबर को जियो वर्ल्ड प्लाजा में हुई थी।मॉल में प्रवेश के दौरान सुरक्षा गार्ड ने कुंडे के पास आग्नेयास्त्र पाया, जिसके बाद आरोपियों को रोक लिया गया। इस पर दोनों व्यक्ति बहस करने लगे और उनमें से एक ने पीएमओ से होने का दावा करते हुए एक पहचान पत्र की तस्वीर दिखाई। अदालत ने कहा कि ऐसे कोई आरोप नहीं थे कि कुंडे लाइसेंस वाला आग्नेयास्त्र लेकर नुकसान पहुंचाने के इरादे से मॉल में घुसा था।वकील सतीश मानेशिने के माध्यम से दायर अपनी जमानत याचिका में पारिख ने दलील दी कि वह किसी वीवीआईपी दौरे या हाल में जारी निषेधाज्ञा से अनजान था और निजी कारणों से मॉल गया था। पुलिस ने पूर्व में अदालत को बताया था कि पारिख के घर की तलाशी में पीएमओ से जुड़े कई जाली दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें चैटजीपीटी के जरिये तैयार किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Delhi में 96 घंटे के विशेष अभियान में 19 लोग पकड़े गए, 5 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त
    Next Article
    DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment