Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DU में पत्रकार से अभद्रता पर प्रेसक्लब फिरोजाबाद का रोष:मुख्यमंत्री के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

    16 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। प्रेस क्लब फिरोजाबाद ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पत्रकार रुचि तिवारी के साथ कथित अभद्रता और मारपीट की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। बैठक के बाद क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सदर विधायक मनीष असीजा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। प्रेस क्लब के कैंप कार्यालय पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में देश में बढ़ती जातिवादी घटनाओं और पत्रकार रुचि तिवारी के साथ हुई घटना पर चिंता जताई गई। ज्ञापन में मांग की गई कि देश में फैल रहे जातिवादी जहर पर तत्काल रोक लगाई जाए और ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पत्रकारों ने इस घटना को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में पत्रकार रुचि तिवारी के साथ हुई अभद्रता और मारपीट की घटना निंदनीय है, जिससे पूरे पत्रकार समाज में आक्रोश व्याप्त है। सदर विधायक मनीष असीजा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकार के साथ हुआ दुर्व्यवहार अत्यंत निराशाजनक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस पूरे मामले से मुख्यमंत्री और प्रमुख गृह सचिव को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे तथा उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पत्रकार रुचि तिवारी को न्याय नहीं मिला, तो प्रेस क्लब फिरोजाबाद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष सुधीर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवाशीष शर्मा व दीपक भारद्वाज, महासचिव राजकुमार सिंह, सचिव रविन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष अमन जैन, मयंक शर्मा, कृष्णकांत शर्मा (आय-व्यय लेखाधिकारी), प्रेम पाल यादव, अनिल उपाध्याय, राजेश जबरेबा, दीपक शर्मा, जितेंद्र किशोर उर्फ राजा वाल्मीकि और शेखर यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर CMO पर आशाओं को धमकाने का आरोप:लंबित भुगतान न देने पर अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार, सुरक्षा की मांग
    Next Article
    बागपत में महिला की संदिग्ध मौत का मामला:एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और खुलासे की मांग, परशुराम रक्षा दल का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment