Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में होटल मैनेजर को 40 बेल्ट मारे…VIDEO:एक रूम में 8 लोगों को नहीं ठहरने दिया तो पीटा, 2 कर्मियों पर भी लात-घुसे बरसाए

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में 8 युवकों ने होटल मैनेजर को बेरहमी से पीट दिया। सभी एक रूम में ठहरना चाहते थे। जब मैनेजर ने मना किया तो भड़क गए और गाली गलौच करने लगे। फिर किसी ने बेल्ट बरसाए तो किसी ने लात-घुसे मारे। मैनेजर को लगभग 40 बेल्ट मारे। दो कर्मचारियों बचाने आए तो उनको भी पीटा और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। मगर उससे पहले ही पूरी मारपीट रिकॉर्ड हो गई। घटना 15 फरवरी की रात 10:20 बजे की है। सोमवार को सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। तब पुलिस एक्शन में आ गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहा के पास का है। 7 महीने पहले खोला था होटल मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी घनेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया- जेल चौराहा के पास मेरा विकास नाम से होटल है। जिसे मैं 7 महीनों से संचालित कर रहा हूं। रात 10:20 बजे 7 से 8 युवक आए, वे शराब पिए थे। पहले दो युवक ऊपर आए। काउंटर पर मैनेजर और दो कर्मचारी बैठे थे। दोनों युवक रूम मांगने लगे। मैनेजर ने उनसे कहा कि दो रूम में ठहरने की व्यवस्था कर देंगे। सभी 8 लोग बन जाओगे और 1600 रुपए लगेंगे। तब वे कहने लगे कि एक ही रूम चाहिए। तब मैनेजर ने कह दिया कि एक रूम में नहीं हो पाएगा। आप लोग नशा किए हो, यहां से जाओ। इस पर वे गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। कैमरे तोड़ दिए। मैं किसी को नहीं जानता। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को पकड़ भी लिया है। वीडियो में गिराकर बेरहमी से पीटा घटना का 1 मिनट 59 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि युवक और काउंटर के अंदर मौजूद मैनेजर के बीच बहस हो रही है। तभी युवक के साथी आ आते हैं और वे गिरेबान पकड़कर मैनेजर को पीटने लगते हैं। दो कर्मचारी बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें भी पीटते हैं। इसके बाद आरोपी बेल्ट उतार लेते हैं और मैनेजर व दो कर्मचारियों पर बरसाने लगते हैं। इस बीच कुछ युवक काउंटर के ऊपर चढ़कर लात-घुसे मारने लगते हैं। तभी एक आरोपी पत्थर मारकर कैमरा तोड़ देता है। होटल मालिक ने तहरीर नहीं दी नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए 3 आरोपियों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। अभी तक होटल मालिक ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई नेता हाउस अरेस्ट:विस घेराव से पहले पुलिस का पहरा, महानगर अध्यक्ष टीम लेकर लखनऊ पहुंचे
    Next Article
    गोरखपुर में युवक की हत्या करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट:जिगरी दोस्तों से पिस्टल चेक करते समय चली गोली, साथ में बनाते थे रील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment