Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एआई समिट प्रदर्शन, भाजपा महिला मोर्चा का धरना:उन्नाव में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में हाल ही में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित अशोभनीय प्रदर्शन के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए और भारत की गरिमा व सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास निंदनीय है। उन्होंने इसे केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि "राष्ट्रसम्मान की रक्षा का सशक्त संकल्प" बताया। गुप्ता ने कहा कि भारत की संस्कृति, मर्यादा और गौरव के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है और किसी भी दल या संगठन को ऐसी हरकत करने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिससे भारत की छवि को नुकसान पहुंचे। अवस्थी ने यह भी जोड़ा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन उसकी एक मर्यादा होती है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि देश की अस्मिता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो महिला मोर्चा और अधिक व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में साधना दीक्षित, प्रियंका शुक्ला, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, मंजु अवस्थी, सुरुचि अग्निहोत्री, सरिता सिंह, श्रद्धा बाजपेयी, पुनीता दीक्षित, शोभा, रेणु, राम लाली दीक्षित, प्रीति शर्मा, सविता, ज्योति तिवारी, जयंती और दीप शिखा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब शिक्षकों को 25 लाख ग्रेच्युटी मिलेगी
    Next Article
    शहीद बेटे का शव देख मां बोलीं-चेहरा क्यों ढका है:अयोध्या में बॉडी से लिपटकर फूट-फूटकर रोई, तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment