Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में ज्ञापन सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा महानगर इकाई ने एआई समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादा के विरुद्ध बताया। महिला मोर्चा ने कहा कि ऐसी घटनाएं देश की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह का व्यवहार महिलाओं की भावनाओं को आहत करता है और युवा पीढ़ी के लिए गलत संदेश देता है। ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली मांग है कि प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। दूसरी मांग में भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए योजना बनाई जाए। तीसरी मांग के तहत संसद की गरिमा और महिलाओं के सम्मान की रक्षा हेतु उचित दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है। चौथी मांग में आरोपित सांसदों की सांसद निधि पर अग्रिम कार्यकाल तक रोक लगाने की बात कही गई है। महिला मोर्चा ने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइनमैन की पत्नी ने जेई को सरेआम पीटा, VIDEO:पति को नौकरी से निकालने का आरोप, बोली- 4 महीने से मेरा परिवार भूखा मर रहा है
    Next Article
    आगरा के दीवानी कोर्ट में बम की धमकी:पूरे कैंपस को खाली कराया जा रहा, एडीजे-1 को भेजा गया ईमेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment