Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एअर इंडिया फ्लाइट से मिला हाईजैक अलर्ट, पायलट का इनकार:जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग; कैप्टन स्मित मच्छर ने भी ऐसा मैसेज भेजा था

    17 hours ago

    1

    0

    फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की बुधवार सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट से अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हाईजैक का सिग्नल मिला था। यह जानकारी जयपुर ATC से साझा की गई। करीब 45 मिनट बाद विमान को सुबह 9.45 बजे जयपुर में उतारा गया। शुरुआती जांच में पायलट की गलती से अलर्ट मैसेज भेजने की जानकारी थी। हालांकि, पूछताछ में उसने कहा कि- मेरी कोई गलती नहीं है। फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक, विमान ने 13 अक्टूबर की रात 9:45 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। उसे 14 अक्टूबर की सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। करीब साढ़े 4 घंटे की जांच के बाद दोपहर 2.24 बजे विमान को दिल्ली रवाना किया। 30 सितंबर को इजराइल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट से भी हाइजैक सिग्नल कोड 7500 भेजा गया था। इस प्लेन को पायलट ने हाइजैक और क्रैश करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय को-पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने ऐसा होने से रोक दिया था। पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता:मां बोली- बेटी के हत्यारे को राज्यपाल बना दिया, पिता का दावा- सरकार VIP को बचा रही
    Next Article
    दिल्ली में 10 अक्टूबर को मेट्रो सेवा नहीं रोकी गई:रेल कॉरपोरेशन का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- 303 में से 45 स्टेशनों पर ही आवाजाही रोकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment