Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एचबीटीयू में छात्र गुट भिड़े, दो के सिर फटे:प्राक्टोरियल बोर्ड ने बयान दर्ज किए, हॉकी से किया गया हमला

    3 hours ago

    1

    0

    हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में दो छात्र गुटों में झड़प हो गई। गुरुदेव चौराहे व हास्टल में हुई झड़प में दो छात्रों के सिर फटे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी का प्राक्टोरियल बोर्ड सक्रिय हुआ और सोमवार को मीटिंग बुलाई। बैठक में घटना में शामिल छात्रों के बयान दर्ज किए गए है। बताया जा रहा है कि जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों पर हॉकी से हमला किया, जिसमें चोटें आई हैं। सीनियर छात्रों को दी धमकी कैंपस के पास गुरुदेव चौराहे पर देर रात हास्टल में झगड़े के बाद दो जूनियर छात्रों के गुट आपस में लड़ रहे थे। तभी कुछ सीनियर छात्र उनको समझाने लगे। तभी एक गुट की तरफ से समर्थन में आए एक गुट ने हाकी से सीनियर छात्रों को पीट दिया। घटना में सीनियर छात्रों के सिर व हाथ पैर में चोटें आई हैं। घटना के बाद सीनियर छात्रों को धमकी भी दी गई है। फैकल्टी का है संरक्षण छात्रों ने बताया कि विश्वैसरैया हास्टल में रहने वाले बीटेक तीसरे साल के ए छात्र ने सीनियर छात्रों पर हाकी से हमला किया है। इस छात्र पर यूनिवर्सिटी के एक फैकल्टी का संरक्षण होने के चलते हौसले बुलंद हैं। यह तीन साल से एक ही हाॅस्टल में रह रहा है, इसके अलावा मेस सेक्रेटरी भी है। बीते दिनों एक घटना में भी उसका नाम आया था, लेकिन फैकल्टी का संरक्षण होने के चलते उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल में अवैध वसूली की शिकायत-प्रभारी मंत्री ने किया जवाब-तलब:प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने की विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा
    Next Article
    फिरोजाबाद का आदित्य लांग्हे संभालेंगे एसपी की कमान:सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर एसपी बनाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment