Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल में अवैध वसूली की शिकायत-प्रभारी मंत्री ने किया जवाब-तलब:प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने की विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री व आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को जिले के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान जिला जेल में मशक्कत के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने जेल अधीक्षक से जवाब-तलब किया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करने का आदेश दिया है। सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया-छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम निर्माण के लिए 75 करोड़ अवमुक्त किए गए हैं। जल्द ही इस म्यूजियम की सौगात जिले को मिलेगी। विधायक ने की थी शिकायत विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जिला जेल में अवैध वसूली की शिकायत की थी। इस पर बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने उनसे जवाब तलब किया। जिला जेल अधीक्षक ने बताया-उक्त शिकायतें निराधार हैं। जिला जेल में बंदियों की गतिविधियों की निगरानी के लिए 60 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। 32 सीसीटीवी कैमरे और लगवाए गए हैं। प्रत्येक सर्किल में शिकायत पेटिका की व्यवस्था है। सभी प्रमुख स्थानों पर वरिष्ठ जेल अधिकारियों के मोबाइल नम्बर लिखवाये गये हैं। जो बंदी स्वेच्छा से श्रम करते हैं, उन्हें श्रम के बदले निर्धारित दर पर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है। इनको दी कड़ी चेतावनी बैठक में आईजीआरएस फीडबैक के आधार पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अधिशासी अभियंता सिंचाई, बाह के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, मुख्य चिकित्साधीक्षक जिला चिकित्सालय को कड़ी चेतावनी दी है। इनको शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए हैं। विद्युत विभाग की समीक्षा में आईजीआरएस के फीडबैक में खराब प्रदर्शन करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। संबंधित का उत्तरदायित्व तय करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में स्मार्ट मीटर की समीक्षा में स्कोर रीडिंग/मीटर रीडर की आ रही शिकायतों की प्रभावी जांच करने, दोषी के खिलाफ मुकदमा लिखने तथा जिम्मेदार अधिकारी की सस्पेंड की कार्रवाई के आदेश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम संपत्तियों से बढ़ाएगा आय, कब्जा भी हटवाएगा:चुन्नीगंज के कन्वेंशन सेंटर का संचालन करेगा नगर निगम, कार्यकारिणी में हुआ डिसीजन
    Next Article
    एचबीटीयू में छात्र गुट भिड़े, दो के सिर फटे:प्राक्टोरियल बोर्ड ने बयान दर्ज किए, हॉकी से किया गया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment