Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडवोकेट की मां का पर्स लूटने वाले दो लुटेरे अरेस्ट:पर्स छीनने वाला फरार, लूट करने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था

    4 hours ago

    1

    0

    कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता की मां से हुई लूट के मामले में करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। घटना के दौरान पर्स छीनने वाला आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तार से दूर है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए चोरी की बाइक से लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल, 5500 रुपये और घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस फरार लुटेरे की तलाश में दबिश दे रही है। सोमवार रात 9 बजे की घटना सिविल लाइंस स्थित रामशिला अपार्टमेंट निवासी अधिवक्ता रिजवान खान की मां नरगिस सोमवार रात नौ बजे के बाद नवीन मार्केट से रिक्शा कर घर लौट रही थी। अपार्टमेंट के अंदर पीछे से आया एक युवक उनका पर्स छीनकर साथियों के साथ भाग निकला था। जिसमें 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज थे। वहीं घटना के दौरान छीनाझपटी में गिरने से वृद्धा गिरकर चुटहिल हो गई थी। एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि लुटेरों की तलाश में पुलिस की तीन टीम लगी थी। पुलिस टीम ने बुधवार को फूलबाग स्थित आर्डिंनेंस फैक्ट्री के पास से बेकनगंज के नाजिरबाग निवासी आरोपी लारेब और शहनवाज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, लूटा हुआ मोबाइल व 5500 रुपये बरामद किए। आरोपी लारेब पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना में फरार आरोपी इकराम उर्फ नकबी ने महिला का पर्स छीना था, जबकि वह दोनों बाहर बाइक स्टार्ट कर उसका इंतजार कर रहे थे। आरोपियों को जेल भेजने के बाद फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राकेश टिकैत ने बंगाल चुनाव पर की भविष्यवाणी:ममता की जीत का दावा, बीजेपी से पूछा- क्या विपक्ष खत्म करना चाहते हो?
    Next Article
    इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2026 का शुभारंभ:उद्घाटन समारोह में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित कई मंत्री शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment