Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Eid के जश्न के बीच बिहार के इस जिले में लगा खामेनेई का पोस्टर, युवाओं में मची सेल्फी लेने की होड़

    3 hours from now

    1

    0

    देशभर में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ ईद मनाई गई। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते नजर आए। देश के विभिन्न हिस्सों में उत्सव का माहौल बना रहा। युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ईद के मौके पर देशभर से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। भोजपुर जिले के आरा शहर में अलग नजारा देखने को मिला। यहां भाईचारे, आपसी सौहार्द और मोहब्बत के साथ जश्न मनाया गया। इसी दौरान, ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अली खामेनेई के पोस्टर के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। शहर के गोपाली चौक घंटाघर क्षेत्र में ईरान-अमेरिका संघर्ष में मारे गए बताए जा रहे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का पोस्टर लगाया गया। पोस्टर के सामने युवाओं ने सेल्फी ली और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। वहां से गुजरने वाले लोगों के बीच खामेनेई की तस्वीर चर्चा का विषय बनी रही। अमेरिका व इजराइली हमले में पिछले महीने फरवरी के अंतिम सप्ताह में खामेनेई की मौत हुई थी। वह शिया समुदाय से संबंध रखते थे। इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने Iran के नए राष्ट्रपति से की बात, West Asia में शांति और स्थिरता पर दिया जोरबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने पिता की पंरपरा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को ईद के अवसर पर यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे जहां नमाज अदा करने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। नीतीश कुमार गांधी मैदान नहीं पहुंचे, जिनके राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ने की संभावना है। सुबह की हल्की बारिश के बीच लोगों ने वहां नमाज अदा की। नीतीश ने शहर के कई ‘खानकाहों’ (सूफी मठों) का दौरा कर समुदाय के नेताओं को ईद की मुबारकबाद दी और त्योहार पर बने व्यंजनों का लुत्फ उठाया। गांधी मैदान में नमाजियों ने 44 वर्षीय निशांत का गर्मजोशी से स्वागत किया। हाल ही में राजनीति में कदम रखने वाले निशांत करीब दो हफ्ते पहले अपने पिता की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हुए। आमतौर पर कम बोलने वाले निशांत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मैं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बिहार और पूरे देश के लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। अल्लाह हम सभी पर अपनी बरकत बनाए रखें।इसे भी पढ़ें: गजब रंग दिखा रही है Modi की Phone Diplomacy, खाड़ी देशों के बाद अब Iran के राष्ट्रपति से बात कीमध्यप्रदेश में शिया समुदाय के अधिकांश लोगों ने शनिवार को ईद का त्यौहार नहीं मनाया और अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं,सुन्नी समुदाय के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ राज्यभर में ईदगाहों में नमाज अदा कर त्यौहार मनाया। देशभर में शनिवार को ईद मनाई गयी। शिया समुदाय के लोगों ने ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए। शिया समुदाय के लोग विरोध दर्ज कराने के लिए भोपाल समेत राज्य के अन्य स्थानों पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे। शिया समुदाय के बच्चों को भी काली पट्टी बांधे देखा गया। राजधानी के इमामबाड़े में खामेनेई का एक चित्र भी रखा गया। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel US Iran War Update LIVE: पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की फोन पर बात
    Next Article
    SC बोला-पुलिसकर्मियों का आरोपियों के फोटो-वीडियो अपलोड करना चिंताजनक:यह निष्पक्ष सुनवाई के लिए खतरा, इससे आरोपी की इमेज खराब होती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment