Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक KM पीछा कर ई-रिक्शा चालक पर बोला हमला:ई-रिक्शा की स्कूटी से मामूली टक्कर के बाद हुआ था विवाद, लहूलुहान कर भागे

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में ई-रिक्शा व स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद जमकर बखेड़ा हो गया। स्कूटी सवारों ने एक किलोमीटर तक ई-रिक्शा चालक का पीछा किया और फिर उसे बीच रास्ते में रोककर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। ई-रिक्शा में सवार महिलाओं ने बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी हाथापाई की गई। हमले में ई-रिक्शा चालक व उसका साथी लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। मौके से एक नंबर प्लेट मिली है, जो आरोपी युवकों में से किसी एक के ई-रिक्शा की बताई जा रही है। दो तस्वीरें देखें… एक नजर डालते हैं वारदात पर मामला सिविल लाइन के सुभाष नगर का है। यहां एक स्कूटी पर सवार दो युवकों ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को रुकवा लिया। दोनों पक्षों में बहस शुरु हो गई। तभी बाइकों व स्कूटी पर सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने ई-रिक्शा चालक व उसके साथी पर हमला बोल दिया। सरेआम मारपीट की वारदात से हड़कंप मच गया। दो महिला सवारी के साथ भी अभद्रता की गई। यह महिलाएं किसी धार्मिक यात्रा से लौट रहीं थीं। ई-रिक्शा चालक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा हमलावर की आंखों में खून उतरा हुआ था। वह यह भी नहीं देख पा रहे थे कि आस पास मौजूद लोग उनका विरोध कर सकते हैं। इसके बावजूद उन्होंने ई-रिक्शा चालक व उसके साथी को दौड़ा लिया और जमकर पीटा। करीब 100 मीटर तक वह दोनों को पीटते रहे, जिससे हड़कंप मच गया। लहूलुहान कर मौके से हुए फरार लगभग 12 से 15 हमलावर थे, जिन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की। कई ने हाथ में डंडा ले रखा था। बेसबॉल बैट भी लिए हुए थे। जमीन पर गिराने के बाद दोनों को लहूलुहान कर दिया। कुछ ने शोर मचाया तो हमलावर वहां से भाग निकले। तब तक दोनों युवक बुरी तरह घायल हो चुके थे। घंटाघर से शुरु हुआ था विवाद बताया जाता है कि ई-रिक्शा चालकों का विवाद घंटाघर में हुआ था। पहले स्कूटी सवारों ने उन्हें वहीं रोका था लेकिन मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया और दोनों पक्षों को चलता कर दिया। लेकिन यह नहीं पता था कि युवक आगे उस पर हमला कर सकते हैं। पुलिस ने कराई घायलों की डाक्टरी सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने की हाशिमपुरा पुलिस चौकी से दरोगा मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। घायल ई-रिक्शा चालक व उसके साथी की पहचान संजय नगर निवासी राम सेवक व शिव चरण के रूप में हुई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले आयी और उनकी डाक्टरी कराई। सीओ बोले- जिसकी नंबर प्लेट, वही आरोपी सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मारपीट के दौरान जब आरोपी भागने लगे तो एक हमलावर की स्कूटी वहीं पर गिर गई। पकड़े जाने के डर से वह स्कूटी लेकर भाग निकला लेकिन उसकी स्कूटी की नंबर प्लेट वहीं पर गिर गई। पुलिस को वह नंबर प्लेट मिल गई है। जल्द हमलावरों का पता लगा लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुझे छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे':कानपुर में सुहागरात पर पत्नी बोली- मैं किसी और की हूं, मुझे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो
    Next Article
    अवैध कटिया हटाने पहुंची बिजली कर्मियों से मारपीट:महोबा में कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment