Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरानी ने होटल में शारीरिक संबंध बनाए:वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, बोली- 5 लाख दो वरना वायरल कर दूंगी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के थाना चकेरी निवासी युवक के मुताबिक उनके पिता 65 वर्षीय वृद्ध है। उनकी ओपेन हेड सर्जरी हो चुकी है। साथ ही मां भी बीमारी के चलते अस्वस्थ रहती है। जिसके चलते उनकी देखभाल और घर पर काम करने के लिए वर्ष 2022 में एक सोनी नाम की नौकरानी रखी थी। पीड़ित ने बताया कि सोनी अक्सर काम पर नहीं आती थी। वजह पूछने पर वह कोई न कोई बहाना बनाती थी और साथ ही पति के क्रूरता की बात करके उन लोगों की हमदर्दी प्राप्त करती थी। अगस्त 2025 में सोनी ने मौका पकर पीड़ित की मां की चेन, कान के टॉप्स और दो हजार रुपये चुरा लिये। जानकारी होने के बाद उसे काम से निकाल दिया था। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद जानकारी करने पर पता चला कि सोनी के पति ने भी उसके और एक मित्र के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साथ ही सोनी दो शादियां कर चुकी है। पीड़ित ने बताया कि बीती 29 अगस्त 2025 को सोनी ने उन्हें बहाने से रामादेवी स्थित एक होटल में बुलाया और धमकाकर उनके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाकर वीडियो बना लिया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपी नौकरानी उन्हें बदनाम कर देने की धमकी देकर रुपये ऐंठती रही। इस पर पीड़ित ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़ित समेत परिजन नौकरानी के घर विरोध करने गये तो उसके परिजनों ने उन्हें धमकाया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बदनाम करने के लिए पीड़ित के परिवार के साथ अपनी फोटो जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल करना भी शुरू कर दिया। आरोप है कि नौकरानी ने मामले को खत्म करने के लिए पांच लाख की मांग की। जिस पर पीड़ित ने चकेरी पुलिस समेत अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक घायल:सोनभद्र में महाशिवरात्रि की तैयारी के दौरान हुआ हादसा, वाराणसी रेफर
    Next Article
    मजिस्ट्रेट एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने को बाध्य नहीं:हाईकोर्ट ने कहा मजिस्ट्रेट विवेक का प्रयोग कर ‘शिकायत’ भी दर्ज कर सकते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment