Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक लाख रुपए रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार:बिल पास कराने के नाम पर मांगा था 2 लाख, एंटी करप्शन टीम ने आवास से पकड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाणसागर परियोजना में तैनात एक जूनियर इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चंदौली निवासी मुसाफिर यादव को एक लाख रुपए रिश्वत लेते नगर के फ़तहां स्थित बाणसागर कालोनी से बुधवार को पकड़ा। कलर लगे रुपए को बरामद करके हाथ धुलवाया तो रंग हाथ में लग गया। इसके बाद उनको पकड़कर देहात कोतवाली लाया गया। ठेकेदार ने बेलन नहर का काम कराए जानकारी के अनुसार, प्रयागराज निवासी ठेकेदार दीपक सिंह ने बाण सागर खंड पांच में निर्माण कार्य का ठेका लेकर बेलन नहर में काम कराए हैं। इसका उनका 20 लाख रुपए बकाया चल रहा है। आरोप है कि रुपए का भुगतान करने के लिए ठेकेदार दीपक बार-बार जेई से मांग कर रहे थे, लेकिन वह भुगतान नहीं कर रहे थे। एक ठेकेदार ने शिकायत की थी कि उसके कार्य का बिल पास करने के एवज में जेई रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को उसके बाणसागर कॉलोनी स्थित आवास पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। बकाया रुपए का भुगतान करने के लिए दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जबकि दीपक एक लाख दे रहे थे। न मानने पर उन्होंने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम के कार्यालय मिर्जापुर में की। वहीं शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ जेई को पकड़ने के लिए बुधवार को नगर के फतहां पहुंचे। जैसे ही आरोपित को ठेकेदार दीपक सिंह ने रिश्वत के एक लाख रुपए दिए वैसे ही टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। टीम अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल तो नहीं है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    80% गैस कटौती नियम पर आगरा उद्यमियों का विरोध:6 माह औसत खपत आधार पर गैस सीमा तय करने के फैसले पर नेशनल चैम्बर ने की बैठक
    Next Article
    Dhurandhar 2: 'मेरा सीन क्यों काटा, चंद्रिका के साथ देखकर अगर आपको जलन...', बड़ा पाव गर्ल के पति का आदित्य धर पर फूटा गुस्सा, क्या है पूरा मामला?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment