Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक स्कूल से 14 यूपी टॉपर:इण्टरमीडिएट से 5 हाईस्कूल के 9 लिस्ट में , शहर में प्रथम स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट भी शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के नौबस्ता स्थित एक स्कूल ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया। इस स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 14 छात्र-छात्राओं ने यूपी टॉपर लिस्ट में स्थान हासिल किया है। इनमें इंटर के 5 और हाईस्कूल के 9 स्टूडेंट शामिल हैं। पारितोष इंटर कॉलेज से अकेले ही 14 छात्र-छात्राओं का यूपी बोर्ड परीक्षाफल की मेरिट लिस्ट में चयन हुआ है। इसी स्कूल से इंटर में अमित साहू और हाईस्कूल में दिशा पाण्डेय ने सिटी टॉपर बनते हुए कानपुर में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल की प्रधानाचार्या रचना अवस्थी ने बताया कि इस सफलता के पीछे सबसे बड़ी वजह बच्चों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत है। उन्होंने कहा कि स्कूल में छात्रों को पूरे साल अनुशासन और नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि टीचर बच्चों को परीक्षा के लिए इस तरह तैयार करते हैं कि किस प्रश्न का उत्तर किस तरह से लिखना है। पूरे साल बोर्ड के विद्यार्थियों को लगातार प्रैक्टिस कराई जाती है, जिससे उनकी तैयारी मजबूत होती है। स्कूल में हर रविवार को एक्स्ट्रा क्लास भी लगाई जाती है, जहां बच्चों को अतिरिक्त मार्गदर्शन दिया जाता है। यही वजह है कि इस साल इतने अच्छे परिणाम सामने आए हैं। कानपुर हाईस्कूल के टॉप स्टूडेंट 1- दिशा पांडेय- (96.83%), पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम नौबस्ता कानपुर। 2- अनुराग मिश्रा - (96.67%), पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम नौबस्ता कानपुर। 3- आलोक शाक्य- (96.33%), पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम नौबस्ता कानपुर। 3- अशिकेत सोनकर- (96.33%), पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम नौबस्ता कानपुर। 4- अंजलि सोनकर- (96.17%), पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम नौबस्ता कानपुर। 6- अमन यादव- (95.50%), पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम नौबस्ता कानपुर। 6- आयुष सिंह- (95.50%), पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम नौबस्ता कानपुर। 6- रिया चौरसिया (95.50%), पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम नौबस्ता कानपुर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के परसाखेड़ा में बनेगा मॉडर्न डाटा सेंटर:कमिश्नर ने की मण्डलीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को काम समय से पूरा करने के निर्देश
    Next Article
    नोएडा में 4 जोनल और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त:कारोबारियों और श्रमिकों के साथ करेंगे समन्व्य, शांति व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment