Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक घायल:बागपत के काठा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    6 hours ago

    2

    0

    बागपत में दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसा हुआ है। काठा टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्यासरी उर्फ गाधी गांव निवासी वीरेंद्र बुराड़ी डिपो में चालक के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वह ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। काठा टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वीरेंद्र सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीर शिवम शर्मा ने घायल युवक को तुरंत अपनी कार से एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाली बागपत प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल:तमंचा-कारतूस बरामद, साथी फरार; आरोपी का आपराधिक इतिहास
    Next Article
    विदेश भेजने के नाम पर 2.40 लाख की ठगी:कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी का झांसा दिया, लखनऊ में ऑफिस बंद करके एजेंट फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment