Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल:तमंचा-कारतूस बरामद, साथी फरार; आरोपी का आपराधिक इतिहास

    7 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। यह घटना डिंगुरपुर नहर रोड पर हुई। जलालपुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी भाऊपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी से उन्हें रुकने का संकेत दिया। इस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से एक राउंड फायर किया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के बाद बदमाश अपनी बाइक मोड़कर भागने लगे। इसी दौरान पीछे बैठा व्यक्ति गिर गया, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। गिरे हुए बदमाश को पुलिस टीम ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम अंकित यादव उर्फ मोनू बताया, जो जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम बहाउद्दीनपुर का निवासी है। उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक फायर किया हुआ और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। अंकित यादव उर्फ मोनू का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें जलालपुर थाने में दर्ज मु0अ0सं0 319/2024 और मु0अ0सं0 199/2024 जैसे मामले शामिल हैं। थाना जलालपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मो. शाहनवाज सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल चंदन सिंह, आरक्षी रामचरन शर्मा, चालक कांस्टेबल श्यामप्रकाश वर्मा और महिला आरक्षी सावित्री यादव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में भाजपा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न:बूथ सत्यापन और प्रशिक्षण पर जोर देने के निर्देश
    Next Article
    एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक घायल:बागपत के काठा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment