Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस:28 अक्टूबर तक की मोहलत, आरोप- भारतीय नागरिक नहीं; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे

    4 hours ago

    1

    0

    एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। इमरान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था। वे 22-23 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान भारतीय नहीं, अमेरिकी नागरिक हैं और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस मामले में उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था प्रोटेस्ट के दौरान एक्टर को डिटेन किया था 10 अक्टूबर को SIR के विरोध और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान इमरान को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा था, 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं'। वैन के अंदर से सामने आए एक वीडियो में जब उनकी कजिन जैन ने उनसे पूछा कि क्या वे कभी जेल गए हैं, तो इमरान ने कहा कि अभी जो हालात हैं, उसे देखकर इसके चांस लग रहे हैं। मीडिया से बातचीत में इमरान ने कहा कि उन्हें बिना वजह सड़क से उठाकर वैन में बैठा दिया गया था। रिहाई के बाद पैदल घर लौटे हिरासत से छूटने के बाद लेखा वाशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि पुलिस ने उन्हें रिहाई के बाद कोई कार या कैब नहीं करने दी। लेखा ने बताया कि उनका मोबाइल भी जमा करा लिया गया था, जिसके बाद वे इमरान और जैन के साथ पैदल ही घर की तरफ निकले। वहीं, इमरान खान ने बताया कि रिहाई से पहले उन्हें और अन्य लोगों को करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया था। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर प्रकाश राज बोले- डेमोक्रेसी की हत्या नहीं करने देंगे, वो नंगे होते रहेंगे; ऋचा चड्ढा भी भड़कीं जंतर मंतर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को कई बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिला है। अनुराग कश्यप, सिंगर विशाल ददलानी और प्रकाश राज ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन किए जाने पर सरकार पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं दूसरी तरफ एक्टर इमरान खान को भी 400 प्रदर्शनकारियों के साथ डिटेन किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल के मार्च पर CJI बोले-कोई हमें धमका नहीं सकता:जानते हैं कोर्ट के बाहर क्या कह रहे और अंदर क्या, हम अलग दुनिया में नहीं जीते
    Next Article
    दिल्ली-व्यापारी संघ की CJP के प्रदर्शन पर रोक की मांग:दावा- 10 अक्टूबर को 2000 करोड़ का नुकसान; कॉकरोच पार्टी ने 16 अक्टूबर को प्रोटेस्ट बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment