Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्टर मुश्ताक खान को आज अंतिम विदाई:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल ने भी दुख जताया

    8 hours ago

    1

    0

    'वेलकम' और 'आशिकी' जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में गुरूवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। मुश्ताक खान के बेटे ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद जनाजे की नमाज होगी। फिर यारी रोड कब्रिस्तान में मुश्ताक को दफनाया जाएगा। मुश्ताक खान के निधन के बाद सनी देओल, अनुपम खेर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने दुख जताया। वहीं, राजपाल यादव ने कहा कि वे निधन से करीब 2 घंटे पहले ही उनसे मिलकर आए थे। मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने बताया था कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनका निधन हुआ। मुश्ताक खान को करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था और वे ठीक भी हो गए थे। हालांकि, आठ दिन पहले कैंसर फिर से लौट आया और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह कैंसर का आखिरी स्टेज था। 250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में जन्मे मुश्ताक खान ने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की थी। साल 1980 में फिल्म अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 1990 के दशक में वे आशिकी, सड़क, साथी, हम हैं राही प्यार के, क्रांतिवीर, राजा, मेजर साब और मन जैसी फिल्मों में नजर आए। आशिकी में दर्जी रफू मास्टर और हम हैं राही प्यार के में भगवती प्रसाद मिश्रा का उनका किरदार काफी चर्चित हुआ। इसके बाद हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, गदर: एक प्रेम कथा, जोड़ी नं. 1 और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में उन्होंने कॉमिक और सपोर्टिंग रोल निभाए। 2007 की फिल्म वेलकम में मजनू भाई के साथी बल्लू के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली। इसके बाद वेलकम बैक, स्त्री और स्त्री 2 जैसी फिल्मों में भी वे नजर आए। फिल्मों के साथ-साथ मुश्ताक खान ने टीवी पर भी काम किया। वे अदालत, चाचा चौधरी, टेढ़े-मेढ़े सपने और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी जैसे शोज का हिस्सा रहे। हाल के वर्षों की बात करें तो साल 2025 में वे फिल्म जाट में इंस्पेक्टर मुश्ताक के किरदार में नजर आए। इसी साल उदयपुर फाइल्स में वीरेंद्र कुमार मीणा का रोल निभाया। इसके अलावा किस किसको प्यार करूं 2 में भी काम किया। साल 2026 में वे भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन, हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं और कोकिन में नजर आए। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी मुश्ताक खान अपने पीछे पत्नी सलमा खान, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे का नाम मोहम्मद अरशद खान, छोटे बेटे का नाम मोहसिन खान और बेटी का नाम सबा शेख है। मुश्ताक खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले उन्हें किसी से प्यार हुआ था, लेकिन यह रिश्ता सफल नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने शादी से दूरी बनाने का फैसला किया था। बाद में माता-पिता की इच्छा पर उन्होंने सलमा खान से अरेंज मैरिज की। उनके बड़े बेटे मोहम्मद अरशद खान ने फिल्मी दुनिया से अलग अपना करियर बनाया है। वहीं, छोटे बेटे मोहसिन खान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। हालांकि, वे एक्टिंग नहीं करते। मोहसिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने मराठी कॉमेडी फिल्म ‘डिलीवरी बॉय’ का निर्देशन किया है। मुश्ताक खान का हुआ था अपहरण नवंबर 2024 में मुश्ताक खान को अवॉर्ड फंक्शन के बहाने बुलाकर किडनैप कर लिया गया था। उन्हें मेरठ में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाने की बात कही गई थी। भरोसा जीतने के लिए बदमाशों ने उन्हें 25 हजार रुपए एडवांस भेजे और मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट टिकट भी बुक कराई। 20 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एक कैब उन्हें मेरठ लेकर निकली। रास्ते में उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठाया गया। इसके बाद बंदूक दिखाकर उनका अपहरण कर लिया गया। उन्हें बिजनौर के एक घर में ले जाकर करीब 12 घंटे तक बंधक रखा गया। बदमाशों ने 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। अगली सुबह अपहरणकर्ता नशे में थे और कुछ सो रहे थे। इसी दौरान मुश्ताक खान वहां से भाग निकले। पास की मस्जिद पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद मांगी। लोगों ने उनके परिवार और पुलिस से संपर्क कराया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने उनके बैंक खाते से करीब 2.2 लाख रुपए भी निकाल लिए थे। मामले में पुलिस ने गिरोह के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने शक्ति कपूर और राजेश पुरी समेत दूसरे कलाकारों को भी इसी तरह फंसाने की कोशिश की थी। अनुपम खेर ने कहा- उनके साथ बिताए दिन हमेशा याद रहेंगे अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर कहा कि मुश्ताक खान के निधन की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। अनुपम ने कहा कि मुश्ताक खान बहुत सहज थे और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर शानदार था। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच साल से वे मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन से लगातार बात करते थे। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले मुश्ताक खान से उनकी बात हुई थी। वे बड़ी बेबाकी से बात करते थे। अनुपम खेर ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। सनी देओल ने भी मुश्ताक खान के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान एक अच्छे इंसान और बेहतरीन एक्टर थे। सनी ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि उनकी कई अच्छी यादें उनसे जुड़ी हैं। राजपाल यादव बोले- 2 घंटे पहले ही उनसे मिला था राजपाल यादव ने X पर लिखा कि वे गुरुवार दोपहर मुश्ताक खान से मिलने गए थे। उन्होंने बताया कि मुश्ताक खान ने उन्हें देखा, हाथ मिलाया और उनकी सारी बातें सुनकर प्रतिक्रिया भी दी। राजपाल ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि जिस व्यक्ति से वे सिर्फ दो घंटे पहले मिले थे, वह अब उनके बीच नहीं रहे। उन्होंने मुश्ताक खान के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। संजय मिश्रा ने कहा- एक समय पर गार्जियन जैसे थे 'वेलकम' में मुश्ताक खान के साथ काम कर चुके संजय मिश्रा ने भी उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान सिर्फ अच्छे एक्टर ही नहीं थे, बल्कि एक समय पर उनके लिए गार्जियन जैसे बन गए थे। संजय मिश्रा ने कहा कि जब भी उन्हें जरूरत पड़ती थी, वे मुश्ताक खान से सलाह लेते थे। उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान बहुत अच्छे कलाकार थे, लेकिन उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला। संजय ने 'वेलकम' के दिनों को याद करते हुए कहा कि मुश्ताक खान बेहद अच्छे इंसान थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने उनके साथ 'वेलकम' में काम किया था और उन्हें पूरा दुबई घुमाया था। …………………. ये खबर भी पढ़ें… रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन:बंगाली सिनेमा में प्लेबैक सिंगर थीं, शाहरुख खान अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में निधन हो गया। यशराज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में समूह सखियों का प्रदर्शन:DM को सौंपा ज्ञापन, बोलीं- 2 हजार में साड़ी भी नहीं आती, मानदेय 15 हजार करने की मांग
    Next Article
    आलिया-रणबीर कपूर ‘डोंट बी शाय’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे:‘हुंकार’ की स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह- अनीत पड्डा नजर आए

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment